फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electricity is available only for 10 hours in rural areas

Kannauj News: ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे ही मिल रही बिजली

Mon, 24 Apr 2023 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 24 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Electricity is available only for 10 hours in rural areas
तालग्राम। भीषण गर्मी में अनियमित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में महज 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। पिछले कई दिनों से बिजली कटौती के कारण लोगों को न तो दिन में न सुकून मिल रहा और न ही रात में नींद पूरी हो पा रही है।
विज्ञापन

अमोलर, तालग्राम, ताहपुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में दिन-रात मिलाकर करीब आठ घंटे कटौती की जा रही है। सुबह सात बजे कटने के बाद दिन में आपूर्ति मिलना मुश्किल हो गया है। शाम को पांच-छह बजे आपूर्ति दी जा रही है जबकि रात में भी बिजली कटौती हो रही है। कटौती के कारण ग्रामीणों को मुश्किल से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे घरों में लगे बिजली से चलने वाले उपकरण बेकार हो गए हैं। ठंडे पानी के लिए लोगों की सड़क पर बर्फ बेचने वालों का सहारा लेना पड़ है। वहीं बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी सही ढंग से नहीं हो पा रही है। इस संबंध में एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली सप्लाई में कोई कटौती नहीं की जा रही है कभी-कभी मेन सप्लाई नहीं होने से भी आपूर्ति प्रभावित होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed