फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electricity is available for 10 hours instead of 18, 175 villages affected

Kannauj News: 18 की जगह 10 घंटे मिल रही बिजली, 175 गांव प्रभावित

Wed, 22 Apr 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity is available for 10 hours instead of 18, 175 villages affected
चपुन्ना। सौरिख क्षेत्र में भीषण बिजली संकट ने किसानों और आम जनजीवन को काफी प्रभावित कर दिया है। सौरिख पावर हाउस पर बढ़ते ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मरों को फुंकने से बचाने के लिए रोस्टिंग के जरिए बारी-बारी से सप्लाई दी जा रही है। इससे लोगों को निर्धारित 18 घंटे के बजाय महज 10 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। अघोषित कटौनी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि सिंचाई के समय बिजली न मिलने से फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन



सौरिख विद्युत उपकेंद्र से सौरिख नगर, देहात, सकरावा ग्रामीण, सकरावा पीटीडब्ल्यू, खडिनी, राजपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम, नादेमऊ व टोल प्लाजा फीडर, स्वाति और एचआई कोल्डस्टोरेजों बिजली आपूर्ति की जा रही है। इन फीडरों से 175 गांव इस समस्या से जूझ रहे हैं। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण जहां एक ओर किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी में आम लोग भी परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ेगा। क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन व बिजली विभाग से जर्जर तारों को बदलवाए जाने की मांग की। ताकि कृषि कार्य के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए और फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



नए पावर हाउस स्थापना के बाद समस्या से निजात की आस

समस्या के स्थायी समाधान के लिए गाढिया पाह में नए पावर हाउस के निर्माण की स्वीकृति पिछले वर्ष दी गई थी। वर्तमान में निर्माण कार्य जारी है। इसके चालू होते ही खडिनी, माझपाटी, खटकरी, गाढिया, पाह, गुलारियापुर, तरींद, शिवसिंहपुर, रेरीरामपुर, जारिहापुर, मुर्रा, मुखडा, बीलमपुर, नगला सिमरा, भावलपुर, नगारिया लाल शाह और चपुन्ना सहित कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed