फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electrician killed in accident, friend injured

Kannauj Accident: बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बिजली मिस्त्री की मौत, दोस्त घायल

Tue, 20 Dec 2022 10:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Electrician killed in accident, friend injured
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

फर्रुखाबाद से लौट रहे बिजली मिस्त्री की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बिजली मिस्त्री की मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला कोलियान निवासी सौरभ (22) मोहल्ले के ही दोस्त मनीष (25) के साथ सोमवार की शाम फर्रुखाबाद मोबाइल लेने गया था।

विज्ञापन


मनीष कुछ दिन पहले मोबाइल रिपेयरिंग के लिए फर्रुखाबाद सर्विस सेंटर पर डाल आया था। देर रात लौटते समय जैसे ही वह काली नदी पुल के पास पहुंचे, धुंध के चलते अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जहानगंज थाने की पुलिस ने दोनों घायलों को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सौरभ को गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया। सैफई जाते समय रास्ते में ही सौरभ की मौत हो गई। दोनों ही युवक बिजली मिस्त्री का कार्य करते थे। सौरभ पांच भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed