फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electric shock in tractor-trolley, one dead and two burnt

Kannauj News: ट्रैक्टर-ट्राॅली में आया करंट, एक की मौत और दो झुलसे

Wed, 06 Mar 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Electric shock in tractor-trolley, one dead and two burnt
कन्नौज। झूलते तारों की चपेट में आने से आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट दौड़ गया। ट्राॅली पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई और चालक व दूसरा साथी झुलस गए।
विज्ञापन

घटना से गांव में हड़कंप मच गया। दोनों झुलसों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। चार घंटे तक शव ट्रॉली पर ही पड़ा रहा। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवकली बांगर निवासी रामकरन कुशवाहा (36) मजदूरी करता था। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे रामकरन ट्रैक्टर-ट्राॅली पर आलू लादकर ले जा रहा था। उसके साथ प्रकाश नारायण मिश्रा और ट्रैक्टर चालक राजू कुशवाहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालते समय ऊपर से निकले झूलते तारों के चपेट में रामकरन आ गया और पूरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर करंट दौड़ गया। हादसे में रामकरन की मौत हो गई और प्रकाश नारायण व राजू झुलस गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस को शव मोर्चरी भेजने नहीं दिया।
ग्रामीण रामकरन के परिजनों को मुआवजा दिलाने, तारों को ऊंचा कराने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग कर्मियों पर रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया। जानकारी पर सदर एसडीएम अविनाश गौतम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे और कार्रवाई व मुआवजा का आश्वासन दिया, लेकिन चार घंटे तक शव ट्रॉली पर ही पड़ा रहा। कोतवाल वीके तिवारी ने बताया कि अफसरों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हो गए, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।



ग्राम प्रधान लतीफ, निर्मल कुशवाहा, मोहम्मद मुस्तफा, दिलदार आदि ने बताया कि एचटी लाइन का तार काफी दिनों से झूल रहा था। बिजली विभाग के कर्मियों से तारों को ऊंचा करने के लिए कहा तो वह लोग रुपये मांग रहे थे और रुपये न देने पर ही तारों को ऊंचा नहीं किया गया, जिससे हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed