फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Election of the chairman of the cooperative society on 19

Kannauj News: सहकारी समिति के अध्यक्ष का चुनाव 19 को

Wed, 22 Feb 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 22 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Election of the chairman of the cooperative society on 19
तालग्राम। किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड तालग्राम के प्रबंध कमेटी के सभापति और संचालकों का कार्यकाल 28 जनवरी 2023 को समाप्त हो गया था। एडीओ सहकारिता प्रशासक बनाए गए थे। अब प्रबंध कमेटी का सामान्य निर्वाचन 18 मार्च और सभापति, उपसभापति व अन्य समितियों को भेजे जाने वाले सदस्यों का चुनाव 19 मार्च को होगा।
विज्ञापन

सहकारी समिति के सचिव सत्यवीर सिंह यादव ने बताया कि समिति के नौ वार्ड से नौ संचालक का चुनाव होना है। इसमें दो महिलाएं और एक अनुसूचित जाति व पिछडे वर्ग के लिए संचालक का पद आरक्षित है। उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग ने सहकारी समितियों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जा चुकी है। इसके अनुसार ही तालग्राम किसान सेवा सहकारी समिति की प्रबंध कमेटी का चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि 10 मार्च तक सहकारी समिति के कार्यालय में आवेदन करके समिति की सदस्यता प्राप्त की जा सकती है। 11 मार्च को अंतरिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 12 को मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल की जा सकेगी। 13 को आपत्तियों का निस्तारण और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशित की जाएगा। 14 मार्च को नामांकन संबंधी कार्रवाई और आवश्यक होने पर 18 मार्च को मतदान व परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। सचिव ने बताया कि सभापति, उपसभापति का निर्वाचन 19 मार्च को होगा। उसी दिन शाम तक चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed