फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   electicity,kannauj news

अब रोज पांच बकायेदारों के कनेक्शन काटेंगे लाइनमैन

Fri, 26 Feb 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
electicity,kannauj news
छिबरामऊ। बकाया बिल वसूली को लेकर विद्युत उपकेंद्र पर समीक्षा बैठक में आगरा मंडल के प्रबंध निदेशक ने लाइनमैनों को हर दिन पांच-पांच बकायेदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अवर अभियंताओं से बकाया वसूली अभियान में तेजी लाने के लिए कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र पर समीक्षा बैठक में आगरा मंडल के प्रबंध निदेशक (वाणिज्य) एसके गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक लाइनमैन को अपने इलाके के कम से कम पांच बकायेदारों का बिल जमा कराना है। बिल जमा न करने की स्थिति में कम से कम पांच कनेक्शन काटने हैं। एमडी ने बताया कि विद्युत वितरण खंड में 42973 बकायेदार हैं। दस हजार से ऊपर के बकायेदारों के साथ सख्ती कर राजस्व जमा कराए जाने की जिम्मेदारी जेई की है। नलकूपों के लिए शासन ने अलग फीडर बनाकर दस घंटे लगातार आपूर्ति सुनिश्चित की है। नलकूप फीडरों को सुबह सात से सायं पांच बजे तक आपूर्ति दी जाएगी। समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार, एसडीओ राहुल सिंह सहित सभी जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed