{"_id":"697e586fb2354395660e248b","slug":"elderly-man-dies-after-being-electrocuted-kannauj-news-c-214-1-knj1006-144076-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: करंट की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: करंट की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
कन्नौज। हरदोई जिले के थाना बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम मक्कूपुर्वा गांव निवासी बुजुर्ग डोरी पर कपड़ा टांगने के दाैरान करंट की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंचे परिजन ने उन्हें कन्नाैज जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर सुनते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।
ग्राम मक्कूपुर्वा गांव निवासी रामपाल (55) शनिवार दोपहर नहाकर डोरी पर कपड़ा सुखाने के लिए टांगने लगे। इसी दौरान वहां लगी मीटर केबिल की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े। परिजन ने उन्हें पास के कन्नाैज जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रामपाल के तीन बेटे हैं जिसमें से बड़े बेटे की शादी हो गई है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। मामले की जांचकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।