{"_id":"6478df053f192a430a0bc718","slug":"elderly-farmer-dies-due-to-collision-with-dcm-kannauj-news-c-12-1-264214-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डीसीएम की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डीसीएम की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। खेत पर खड़ी मक्का की फसल देखने जा रहे किसान को रोड पार करते समय तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। परिजन आनन-फानन में किसान को लेकर सौ शैया अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम सराय सुंदर निवासी रामदत्त दुबे (90) अपने खेत में खड़ी फसल को देखने के लिए जा रहे थे। जब वह जीटी रोड पार कर रहे थे, तभी गुरसहायगंज से बेवर की तरफ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डीसीएम को लेकर बेवर की तरफ भाग गया। मौके पर मौजूद लोग घायल रामदत्त दुबे को लेकर सौ शैया अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वृद्ध किसान थे। उनकी पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। उनके दो बेटे व तीन बेटियां हैं।
10 दिन पहले भी मार्ग दुर्घटना में हुए थे घायल
ग्रामीणों ने बताया कि दस दिन पहले भी रामदत्त बाइक की टक्कर से घायल हो चुके हैं। परिजन उनको सौ शैया अस्पताल लेकर आए थे, जहां से गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया था। तिर्वा में वह पांच दिन भर्ती रहे और चार दिन पहले ही डिस्चार्ज होकर घर आए थे और गुरुवार को यह हादसा हो गया।