{"_id":"67d7128ad00df75b870071fb","slug":"elder-brother-and-couple-beaten-up-over-partition-kannauj-news-c-214-1-knj1006-127070-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बंटवारे को लेकर दंपती समेत बड़े भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बंटवारे को लेकर दंपती समेत बड़े भाई को पीटा
विज्ञापन
छिबरामऊ। बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर तोड़ फोड़ करते हुए छोटे भाई की पत्नी के साथ मारपीट की। बचाने का प्रयास करने पर भाइयों को भी पीट दिया। महिला ने जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मोबाइल छीनने व जंजीर तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
ग्राम बिराहिमपुर जाफराबाद निवासी महिला ने बताया कि जेठ साले व एक अन्य साथी के साथ घर में घुस आए और गालीगलौज करते हुए तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने उसके साथ लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पति व दूसरे जेठ ने बचाने का प्रयास किया तो इन लोगों ने उनकी भी पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान इन लोगों ने छेड़छाड़ करते हुए गले में पड़ी जंजीर तोड़ ली और पति का मोबाइल छीन लिया।
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस संबंध में कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला है। छेड़छाड़ जैसे आरोप मनगढ़ंत है। जांच की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।