फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   eksapresave par lodar palata, 15 ghaayal

एक्सप्रेसवे पर लोडर पलटा, 15 घायल

Sat, 19 Dec 2020 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
eksapresave par lodar palata, 15 ghaayal
तिर्वा (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लोडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में लोडर सवार 15 लोग घायल हो गए। सात की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली के ककडवा फोर्ट निवासी रामप्रकाश पुत्र विंदा ने पुत्री नीलम की शादी हरदोई जिले के बरगाई गांव में तय की थी। राम प्रकाश ने बताया कि वर पक्ष ने दिल्ली बरात ले जाने से मना करते हुए शादी समारोह हरदोई में करने की बात कही थी। 15 दिसंबर को शादी समारोह के बाद वह दो दिन रिश्तेदारों के यहां रुक गए। शुक्रवार को गृहस्थी का सामान लोडर पर लादकर दिल्ली लौट रहे थे। लोडर में रामप्रकाश के परिजनों समेत 15 रिश्तेदार सवार थे। यह हरदोई के आसपास जिलों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लोडर कोतवाली के उमरायपुर्वा गांव के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल रामप्रकाश व गुरसहायगंज कोतवाली के गुगरापुर निवासी विनोद पुत्र राजाराम, सुनीता पत्नी विनोद, रितिका पुत्री विनोद, हरदोई के मल्लावां थाने की नई बस्ती निवासी देशराज पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, हरदोई के मंसूरापुर निवासी ज्ञानी पुत्र गोकुल, शांति देवी पत्नी ज्ञानी को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। आठ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed