फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   eksapresave par kaar palatane se jaj, patnee va beta ghaayal

एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से जज, पत्नी व बेटा घायल

Wed, 10 Mar 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
eksapresave par kaar palatane se jaj, patnee va beta ghaayal
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में जज, उनकी पत्नी व बेटा घायल हो गए। पुलिस और यूपीडा गश्ती दल ने एंबुलेंस से मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा है।
विज्ञापन

यूपीडा सुरक्षा अधिकारी शशिकांत मिश्रा ने बताया कि लखनऊ गोमती नगर, विभूति खंड मंडी नंबर जी-203 निवासी आदित्य चतुर्वेदी (50) लखनऊ में एडीजे हैं। अपनी पत्नी पूर्ति चतुर्वेदी (48) व पुत्र समर (4) के साथ कार से मथुरा जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के बिचपुर्वा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद मीडियम जाल तोड़कर दूसरी लेन में पलट गई । हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। कार को एडीजे चला रहे थे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी कृपासिंह, पुलिस के जयप्रकाश, मोहित ने घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा। यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त कार को थाने खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed