फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Eid-ul-Azha prayer will be offered today

Kannauj News: आज अदा होगी ईद उल अजहा की नमाज

Wed, 28 Jun 2023 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 28 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha prayer will be offered today
कन्नौज। ईद उल अजहा यानी बकरीदए गुरुवार को मनाई जाएगी। सुबह ईदगाह और मस्जिदों में इसकी खास नमाज अदा होगी। नमाज के बाद तरक्की, खुशहाली और भाईचारा की दुआ मांगी जाएगी। उसके बाद लोग अल्लाह की राह में कुर्बानी देंगे। त्योहार से पहले प्रशासनिक अमला चौकन्ना है।
विज्ञापन

इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने जिलहिज्जा के 10वें दिन मनाए जाने वाले ईद उल अजहा कहा जाता है। इस दिन खास नमाज पढ़ने और कुर्बानी देने का हुक्म है। कुर्बानी वही लोग दे सकते हैं जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं। कुर्बानी को खुलेआम करने की मनाही है। हुक्म है कि कुर्बानी का खून वहीं पर गड्ढे में दफन कर दिया जाए। वो रास्ते या नालों में न बहे। कुर्बानी के गोश्त को जरूरतमंदों में बांटने का हुक्म है। जिन लोगों को कुर्बानी देनी है, उन्होंने एक दिन पहले तक अपनी जरूरत और हैसियत के मुताबिक मवेशी की खरीद की। शहर में ईदगाह के अलावा जामा मस्जिद, सरायमीरा की मस्जिद, लल्लन मियां के रौजे की मस्जिद में भी बकरीद की नमाज अदा होगी।
विज्ञापन

एसडीएम सदर गरिमा सिंह और नगर पालिका की ईओ नीलम चौधरी ने शहर के हाजीगंज स्थित ईदगाह का मुआयना किया। वहां नमाज की तैयारी से जुड़ी चर्चा की। ईदगाह और आसपास साफ-सफाई कराई गई। गुरुवार की सुबह भी नमाज से पहले सफाई करवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

999999999
ईदगाह में सुबह 07:30 बजे होगी नमाज
शहर काजी और ईदगाह के इमाम मौलाना शमीम कासमी ने बताया कि ईदगाह में नमाज सुबह साढ़े सात बजे होगी। इसकी जानकारी लोगों के बीच पहले ही पहुंचा दी गई है। उन्होंने बताया कि लोग वक्त का ख्याल रखते हुए ईदगाह पहुंचें। नमाज के बाद कुर्बानी के फरायज को अंजाम दें। कुर्बानी के दौरान उन सभी चीजों का ख्याल रखें, जिसे शरीयत में कहा गया है। प्रतिबंधित मवेशियों की कुर्बानी न दें। सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न दें। घरों में ही इसे अंजाम दें। खून को सड़क या नाले में न बहाएं। इसे वहीं पर गड्ढा करके दफन कर दें। कुर्बानी के अवशेष को भी मिट्टी खोदकर दफन कर दें।

9999
ईदगाह पहुंचकर ईओ ने परखीं तैयारी
समधन। गुरुवार की सुबह ईदगाहों पर बकरीद की नमाज अता की जाएगी। ईओ मीनू सिंह ने बुधवार दोपहर नगर के मोहल्ला दारा सराय ईदगाह और मोहल्ला नेहरू नगर में स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे रंगाई पुताई कार्य व सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ईदगाहों के लिए जाने वाले मार्ग पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। साथ ही पेयजल व छाया के लिए पंडाल लगवाए जाए। जिससे नमाजियों को किसी प्रकार से कोई दिक्कत न उठाने पड़े। इस अवसर पर वरिष्ठ बाबू जिलेदार सिंह, विवेक गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, अशोक कुमार, नरेश कुमार, आलोक शाक्य, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed