{"_id":"654938171c3c1f3767051fb4","slug":"eagle-mobile-team-will-keep-an-eye-on-criminal-activities-kannauj-news-c-12-1-knp1074-466735-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: इगल मोबाइल टीम अपराधिक गतिविधियों पर रखेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: इगल मोबाइल टीम अपराधिक गतिविधियों पर रखेगी नजर
Tue, 07 Nov 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने इगल टीम का गठन किया है। टीम में 20 पुलिसकर्मियों को रखा गया है। यह टीम जिले के सभी 10 थानों में तैनात रहेगी। इगल टीम विशेष तौर पर अपराधियों की मॉनीटरिंग कर खाका तैयार करेगी। एसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि जिले में बेहतर कानून व्यवस्था, अपराधियों पर कार्रवाई व निगरानी रखने के लिए एक विशेष इगल मोबाइल टीम बनाई गई है। जिसमें 20 पुलिसकर्मी है। टीम लगातार अपराधियों की निगरानी करेगी और कार्रवाई की जाएगी। कहा कि टीम की मुख्य उदेश्य अपराध को नियंत्रण करना और त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों की गिरफ्तारी करना है। प्रत्येक थानों पर एक-एक मोबाइल टीम दी गई है। सभी 10 थानों पर यह टीम तैनात रहेगी। टीम को एक फॉर्मेट दिया गया है जिसके अंतर्गत अपराधियों की सूचना एकत्र करेंगे। क्राइम इंटेलीजेंस के तहत फील्ड सूचनाएं एकत्र करेंगे और एक्टिव क्रिमिनलों की निगरानी करेंगे। एसपी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि कहीं क्राइम की सूचना मिले तो समय से कार्रवाई करते हुए अपराध होने से पहले रोक दिया जाए।