{"_id":"957e67fb1ccdb7f87ad9e82fd90d58fa","slug":"during-the-election-meeting-two-groups-facing-each-other-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी सभा के दौरान दो गुट आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी सभा के दौरान दो गुट आमने-सामने
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। अमोलर गांव में जिला पंचायत सदस्य पद की एक प्रत्याशी की जनसभा के दौरान दूसरे के समर्थक पहुंच गए। इस पर जमकर गालीगलौज व नारेबाजी हुई। इससे मारपीट की नौबत आ गई। हंगामा देख दुकानदारों में दहशत फैल गई। वे दुकानें बंद कर व सामान समेटकर भाग खड़े हुए। ग्राहक भी बवाल के डर से खिसक गए। एसपी से शिकायत होने पर थानाध्यक्ष तत्काल पुलिस व पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों को खदेड़ा। बाद में पुलिस की सुरक्षा के बीच मीटिंग हुई।
सपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड 11 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी ममता कनौजिया ने आरोप लगाया कि बुधवार को उप जिलाधिकारी की परमीशन के बाद अमोलर के मुख्य बाजार में महिला समर्थकों के साथ मीटिंग कर रही थीं। तभी जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी श्रीमती मिथलेश यादव (सपा नेता एवं तालग्राम नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश यादव की पत्नी) के समर्थक गाड़ियों पर सवार होकर आए। आते ही इन लोगों ने मीटिंग स्थल के समीप हूटिंग शुरू कर दी। जब मना किया गया तो गालीगलौज करते हुए मंच तक आ गए और मारपीट पर आमादा हो गए। कई घंटे तक घूम-घूमकर हूटिंग, नारेबाजी व धमकी देते रहे। उन्होंने एसपी कलानिधि नैथानी से शिकायत की तब पुलिस बल पहुंचा।
उधर दो प्रत्याशियों के बीच झगड़ा देख बाजार के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। ग्रामीण क्षेत्र से आए ग्राहक भी अनहोनी की आशंका के कारण बगैर सामान खरीदे ही घर के लिए भाग खड़े हुए। बवाल की सूचना पर थानाध्यक्ष तालग्राम इमरान खां, दारोगा सोेहेल खां, यशपाल सिंह समेत पुलिस व पीएसी के जवान मौके पर पहुंचे। एक बस भरकर होमगार्ड व पीएसी के जवानों ने झगड़ रहे लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन
पीछा किया गया पर कोई पकड़ में नहीं आया। बाद में पुलिस ने प्रत्याशी ममता कनौजिया को सुरक्षा घेरे में लेने के बाद चुुनावी मीटिंग कराई। बाद में इस मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने तालग्राम थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि तनातनी को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर अमोलर में फोर्स तैनात कर दिया गया है। दारोगा सोहेल खान के साथ कई सिपाही मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। यदि किसी ने गुंडागर्दी या माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। उधर एसपी कलानिधि नैथानी ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने व झगड़ा करके अशांति फैलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के आदेश थाना पुलिस को दिए हैं।