{"_id":"5ef794758ebc3e43156ff8e7","slug":"dulhan-mout-kannauj-news-knp5679880107","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वार पूजा के समय दुल्हन की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वार पूजा के समय दुल्हन की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
विनीता की फाइल फोटो
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। द्वारपूजा के समय दूल्हन की हालत बिगड़ गई। दूल्हे की गाड़ी से परिवार के लोग उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। बचने की उम्मीद न देख डॉक्टर ने घर भेज दिया। फिर भी ठीक होने की उम्मीद में दूल्हा बरातियों संग रुका रहा। कुछ देर बाद दुल्हन की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें फेफड़ों की बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई है।
ठठिया थाना क्षेत्र के गांव भगतपुरवा में राजकिशोर बाथम की बेटी विनीता (19) शुक्रवार को शादी होनी थी। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव अमरूहिया से दूल्हा संजय पुत्र संतोष रात करीब आठ बजे बरात लेकर भगतपुरवा पहुंच गया। बैंड-बाजे के साथ दरवाजे पहुंचे दूल्हे की द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दुल्हन विनीता की हालत बिगड़ गई। परिजन दूल्हे की कार से उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले गए, हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर के एक निजी अस्पताल में चिकित्सक ने हालत गंभीर बता घर ले जाने की सलाह दी।
परिजन रात करीब दो बजे विनीता को घर ले आए। दूल्हा और बराती घर पर मौजूद थे। रात करीब तीन बजे विनीता ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा और उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार परिवार के लोगों से जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुल्हन के मौत के बाद दूल्हा बरात लेकर अपने घर लौट गया। थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विनीता की मौत फेफड़े खराब होने से बताई गई है। वह करीब छह माह से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थी।
विज्ञापन
कन्नौज। शादी के दिन हुई दुल्हन की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। पिता धूमधाम से जिस बेटी को डोली मेें विदा करने का सपना संजोया था, शादी के दिन ही उस बेटी का शव उठाना पड़ा।
भगतपुरवा के किसान रामकिशोर बेटी विनीता की शादी धूमधाम से करना चाहते थे। खेती में मेहनत कर उन्होंने शादी के लिए रुपये जमा किए थे। शादी में बेटी को देने के लिए काफी सामान खरीदा था। शादी के दिन विनीता की मौत से पूरा परिवार सदमे में आ गया। वहीं गांव में सन्नाटा पसर गया। घर के बरामदे में रखे शादी के सामान को देखकर हर किसी की आंखें नम हो रहीं थीं।
राम किशोर ने बताया कि बेटी की करीब छह माह से तबीयत खराब रहती थी। इलाज कराने के बाद आराम मिल गया था। सोचा था कि शादी के बाद सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन शादी के दिन बेटी की मौत से पूरा परिवार सदमे में आ गया है।

दुल्हन की मौत के बाद रोती महिलाएं- फोटो : KANNAUJ