फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dulhan ek: byaah rachaane pahunch gae do doolhe, premee ko dekh dulhan ne usee ka kiya chunaav

दुल्हन एक: ब्याह रचाने पहुंच गए दो दूल्हे, प्रेमी को देख दुल्हन ने उसी का किया चुनाव

Fri, 14 May 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
dulhan ek: byaah rachaane pahunch gae do doolhe,  premee ko dekh dulhan ne usee ka kiya chunaav
तिर्वा(कन्नौज)। कोतवाली इलाके के एक गांव में अजीब मामला सामने आया। दुल्हन से ब्याह रचाने दो दूल्हे पहुंच गए। एक तय बरात के साथ आया था तो दूसरा प्रेमी खुद बरात लेकर पहुंच गया। दो-दो बरात देख लोग अचंभित रह गए। मामला पुलिस तक पहुंचा। घंटों पंचायत के बाद दुल्हन ने प्रेमी का चयन किया। वहीं तय बरात के साथ पहुंचे दूल्हे से गांव के एक परिवार ने बेटी की शादी कराई।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के एक गांव में गुरुवार रात सौरिख थाना क्षेत्र से दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। दरवाजे पर बरात पहुंचते ही जनातियों ने खातिरदारी की। द्वारचार के दौरान दुल्हन का प्रेमी छिबरामऊ थाना क्षेत्र से बरात लेकर पहुंच गया। प्रेमी को देख दुल्हन खुशी से झूम गई। उसने बरात लेकर आए दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। इससे हड़कंप कट गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी व दुल्हन को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत होने लगी। दुल्हन के प्रेमी की फर्रुखाबाद से शादी तय थी। वहां 23 जून को बरात जानी निर्धारित थी। इससे यह लोग कोतवाली आकर प्रेमी के शादी करने का विरोध करने लगे। तीनों पक्षों में घंटों पंचायत के बाद दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे का सामान वापस कर दिया। दूल्हे ने तिलक में ली बाइक भी वापस कर दी। उधर, प्रेमी की रुकाई में फर्रुखाबाद वालों की दी धनराशि को प्रेमी ने वापस कर एक दूसरे से समझौता कर लिया। तीनों पक्षों ने समझौता लिखकर पुलिस को सौंप दिया। सीओ दीपक दूबे ने बताया कि कोतवाल शैलेंद्र कुमार ने सभी से समझौता पत्र ले लिया है। इसके बाद दुल्हन की शादी उसके प्रेमी के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन हुई प्रेमी की, दूल्हे ने गांव में रचाई शादी
बरात लेकर आया दूल्हा शादी न होने पर मायूस था। इसी बीच गांव के एक परिवार ने पहल की। अपनी बेटी की शादी की बात रख दी। दूल्हा राजी हो गया। इसके बाद रात में दोनों की शादी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed