फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Due to technical fault in machines, power supply of 50 villages was cut off

Kannauj News: मशीनों में तकनीकी खराबी से 50 गांवों की बत्ती गुल

Mon, 24 Mar 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 24 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Due to technical fault in machines, power supply of 50 villages was cut off
मलिकपुर। बिजली उपकेंद्र पर रविवार को मशीनों में आई तकनीकी खराबी के चलते 50 गांवों की बत्ती गुल हो गई। जानकारी पर एसडीओ उपकेंद्र पहुंचे और कर्मचारियों के साथ मिलकर खराबी को को दूर कराया। छह घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन



रामाश्रम स्थित बिजली उपकेंद्र पर सुबह 9.45 बजे 33 हजार मेन लाइन की मशीनों में तकनीकी खराबी के चलते 50 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता रामकुमार ने आला अफसरों को जानकारी दी। एसडीओ अगस्त मौर्या ने जेई आशीष कुमार शर्मा, आदिल हुसैन और कर्मियों के साथ खराबी दूर करने का काम शुरू किया। मशक्कत के बाद दोपहर 3.45 बजे तकनीकी खराबी को दूर किया जा सका। तब आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्र के ग्राम मलिकपुर, दहिरापुर, श्याम नगर, अमरौली, गंगागंज, गुरौली, झूसीनागर, सिंहपुर, तमियामऊ, आलमपुर, गणरिनपुरवा, अनीभोज, लालपुर, रायपुर, भीकमपुर, समियामऊ सहित 50 गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली गुल रहने के चलते किसान फसलों की सिंचाई भी नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed