फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Drying of river Ishan increased irrigation crisis

ईशन नदी सूखने से सिंचाई का संकट बढ़ा

Wed, 20 Nov 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Drying of river Ishan increased irrigation crisis
ईशन नदी का हाल, अब नहीं बचा है पानी। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। जिले की बड़ी नदियों में शुमार ईशन नदी सूखने की कगार पर पहुंच गई है। इससे तटवर्ती क्षेत्रों में सिंचाई का संकट शुरू हो गया है। नदी में कई जगह ही थोड़ा पानी रह गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले से निकलकर छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज तहसील क्षेत्रों से गुजरती हुई कानपुर देहात में गंगा घाट पर मिलने वाली ईशन नदी में पहले खूब पानी रहता था। आसपास के गांवों में सिंचाई की समस्या नहीं थी। कभी-कभी तरया रामनगर तट बंध की निचली गंग नहर से पानी छोड़ दिया जाता था। अब पानी कम हो गया है। पानी सूखने से किसान चिंतित हैं। जल जीव व पशु पक्षी भी परेशान हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के बेटहा, उमरापुर, हंसनापुर, चटोरापुर, बरई, सुताह खजुरिया, लालसहायपुर्वा, सकरवारा, ताहपुर, छदामीपुर्वा, खबरामऊ, कुड़री, फिरोजपुर, सिंघनापुर, घुसुआपुर, चचियापुर, ककराह के पास नदी में कुछ जगह थोड़ा पानी बचा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में नदी को कपूरापुर, सिरसा, छतनेपुर, खबरामऊ में नाव के सहारे पार करते थे। अब इन घाटों पर पुल बन गए हैं। पानी लगातार कम होता जा रहा है। ग्रामीण जीवालाल, नत्थू सिंह, अहिबरन, जिलेदार, दफेदार, मनीचंद्र, शमशेर बहादुर, सुनील कुमार आदि ने नदी में पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed