फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Drunk youth created ruckus in emergency ward

Kannauj News: नशे में धुत युवक ने इमर्जेंसी वार्ड में किया हंगामा

Fri, 05 May 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 05 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Drunk youth created ruckus in emergency ward
तिर्वा। ठठिया आलू मंडी के पास सड़क हादसे में घायल हुए युवक को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेेज लाया गया। वहां पर शराब के नशे में घुत युवक ने हंगामा किया। दो घंटे बाद मेडिकल कॉलेज आए परिजन उसे अपने साथ ले गए। ठठिया क्षेत्र के आलू विशिष्ठ मंडी के पास जनपद इटावा निवासी सोनू कि स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मेडिकल कालेज पहुंचे घायल ने दो घंटे तक शराब के नशे में हंगामा किया। हंगामा कर रहे घायल को इमर्जेंसी वार्ड में तैनात वार्ड ब्वाय, सुरक्षा कर्मियों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। दो घंटे बाद डॉक्टरों ने भी घायल सोनू को समझा-बुझाकर उसका इलाज किया। मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजन घायल को अपने साथ ले गए। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि घायल शराब के नशे में था। जिस कारण उसने हंगामा किया था। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed