{"_id":"6b813f5b9ffe5393e0a36b9028cf3a76","slug":"driver-murder-with-the-intention-of-robbry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के इरादे से की थी चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के इरादे से की थी चालक की हत्या
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Mon, 09 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकों की डिलीवरी के रुपये लूटने के इरादे से एक शातिर अपराधी ने कंटेनर ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद कंटेनर लेकर भाग निकला। गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने कंटेनर के टायर बेचने के दौरान अभियुक्त को पकड़ने के बाद सख्ती की तो उसने सारी कहानी बयां कर दी। सोमवार को एसपी ने पूरे मामले का खुलासा किया।
एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कंटेनर चालक जगनलाल पुत्र खयालीराम निवासी लाखेपट्टी भोजनाथ थाना मिलखा जनपद रामपुर कंटेनर ट्रक लेकर इटावा में बाइक उतारने गया था। बाइक उतारने के बाद वह बरेली जा रहा था। तभी इटावा में फर्रुखाबाद जाने की बात कहकर अभियुक्त अरजेश कुमार पुत्र विजयीलाल पाल निवासी मलपुर मौजा जगदीशपुर विशुनगढ़ सवार हुआ। रात के समय थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में चालक कंटेनर को सड़क किनारे खड़ा कर सो गया।
इसी बीच अरजेश ने चालक जगनलाल की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही उसके पास से 13500 रुपये की नकदी व मोबाइल लूट लिए। शव को मोहम्मदाबाद में फेंक दिया। इसके बाद अरजेश ट्रक लेकर भाग निकला। फर्रुखाबाद जाने के दौरान काली नदी में उसने खून से सनी रजाई और सीट कवर पानी में बहा दिए।
विज्ञापन
कंटेनर ट्रक को बेचने के इरादे से कानपुर जाते वक्त गुरसहायगंज में उसने कंटेनर के टायर बेचने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा, 200 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद किया गया।पूछताछ में अरजेश ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में ट्रक चलाने का काम करता है।
वहीं से उसने तमंचा खरीदा था। एसपी ने केस का खुलासा करने वाले गुरसहायगंज कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल, वरिष्ठ उप निरीक्षक राघवन कुमार सिंह, उप निरीक्षक वृजकिशोर गौतम, सिपाही लालाराम, सुबोधकांत, हरेंद्र सिंह, हबीब अहमद को दो हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।