{"_id":"5ffc98818ebc3e33ae54908a","slug":"draee-ran-mein-rajistreshan-se-haalat-bigadane-tak-hua-riharsal-kannauj-news-knp605384546","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राई रन में रजिस्ट्रेशन से हालत बिगड़ने तक हुआ रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राई रन में रजिस्ट्रेशन से हालत बिगड़ने तक हुआ रिहर्सल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन ड्राई रन के दौरान रजिस्ट्रेशन कराता कर्मचारी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले के 11 अस्पतालों में सोमवार को कोरोना वैक्सीन लगाने का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास)किया गया। इस दौरान रजिस्ट्रेशन से लेकर वैक्सीन लगाने और हालत बिगड़ने पर उपचार देने तक रिहर्सल हुआ। ड्राई रन में किसी तरह की खामी न रहे, इसको लेकर अधिकारी अस्पतालों में पहुंच कर हकीकत जांचते रहे।
जिले में कोरोना वैक्सीन 16 जनवरी को आने की उम्मीद है। वैक्सीनेशन को लेकर सोमवार को जिले के 11 अस्पतालों में 12 बूथों पर रिहर्सल (ड्राई रन) किया गया। जिला अस्पताल में हुए ड्राई रन के दौरान केवल उन कर्मचारियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया, जिनका नाम कोरोना वैक्सीन लगवाने की सूची में था। कर्मचारी के वैक्सीन लगवाने के लिए संबंधित कक्ष के गेट पर पहुंचने पर मौजूद पुलिस कर्मी सूची से नाम का मिलान करने और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दे रहे थे। पहले कक्ष में जाने पर सूची से नाम देख कर आधार नंबर का मिलान किया गया। पर्चा बना कर संबंधित व्यक्ति को दे दिया गया। वैक्सीन कक्ष में सूची से मिलान किया गया। पोर्टल पर डाटा लोड करने के बाद वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन व कार्ड के संबंध में जानकारी दी गई। तीस मिनट तक विश्राम कक्ष में बैठने के लिए कहा गया। 28 दिन के बाद दूसरा टीका लगवाने के बारे में बताया गया।
वैक्सीनेशन के बाद ब्लड प्रेशर व पल्स की जांच की गई। इस दौरान एक व्यक्ति को दिक्कत होने पर अन्य कक्ष में भर्ती कर उपचार दिया गया। इस तरह से ड्राई रन पूरा हुआ। उधर, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप व प्रोग्राम मैनेजर समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलग-अलग अस्पताल में ड्राई रन देखने पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि कोरोना वैक्सीन के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। अब किसी तरह की खामी नहीं रही।