{"_id":"60a94a6d8ebc3eff5b0eb840","slug":"doolhe-ko-le-jaanee-thee-baraat-pahunch-gaya-havaalaat-kannauj-news-knp629869413","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को ले जानी थी बरात, पहुंच गया हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे को ले जानी थी बरात, पहुंच गया हवालात
विज्ञापन
कन्नौज। बरात ले जाने की तैयारी कर रहा दूल्हा हवालात पहुंच गया। कानपुर की युवती ने एसपी से दूल्हे से नौ साल से संबंध होने अब दूसरी जगह शादी की शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने दूल्हे को कोतवाली बुलवाया। घंटों चली पंचायत में मामला न सुलझने पर हवालात में डाल दिया गया। दूसरी ओर तिर्वा में होने वाली शादी कैंसिल हो गई।
कानपुर की युवती ने एसपी प्रशांत वर्मा को शनिवार दोपहर शिकायती पत्र देकर शादी रुकवाने का आग्रह किया। बताया कि वह कृष्णा नगर सरायमीरा (अकबरपुर सरायघाघ) के पवन कुमार मिश्रा से करीब नौ साल से संपर्क में है। पवन का घर आना-जाना लगा रहता था। पिता ने कुछ साल पहले व्यापार करने के लिए पांच लाख रुपये पवन को दिए थे। पवन शादी करने की बात कहता रहा। इससे कोई गुरेज नहीं रहा। पिछले साल पिता की मृत्यु हो जाने के बाद पवन ने फोन उठाना व बातचीत करना बंद कर दिया। अब पता चला कि पवन तिर्वा में कहीं शादी करने जा रहा है। एसपी के आदेश पर पवन को कोतवाली बुलाया गया।
पवन की शनिवार की शाम को तिर्वा बरात जानी थी। इसी की पूजा व तैयारी चल रही थी। अचानक इस मामले से अफरातफरी का माहौल हो गया। सारे काम ठप हो गए। वहीं दुल्हन के परिजनों को दूल्हे की गिरफ्तारी का पता चला तो वह कोतवाली आ पहुुंचे। सदर कोतवाली पहुंच कर परिजनों ने जानकारी की तो मामला गड़बड़ लगा। तिर्वा से आए परिजनों ने आरोप लगा रही युवती से साक्ष्य मांगे। युवती के साक्ष्य दिखाने पर लोग दंग रह गए। इससे शादी कैंसिल कर दी। वहीं कानपुर से आई युवती से पवन की सुलह न हो पाने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हवालात में डलवा दिया।
विज्ञापन
पवन ने अच्छा व्यवहार दिखा बनाई थी परिवार में जगह
कन्नौज। पवन लखनऊ में पढ़ाई के दौरान कानपुर की युवती के संपर्क में फोन नंबर मिल जाने पर आया था। इस फोन नंबर पर उसने दो-चार बार बात की। इसके बाद कंप्यूटर का जानकार होने की वजह से लोकेशन लेकर करीब पहुंच गया। युवती ने बताया कि अपने अच्छे स्वभाव को दिखाकर पवन ने मेरे परिवार में जगह बना ली थी। मोबाइल की लोकेशन से वह पहली बार घर आया था तो पिता ने विरोध किया था। बाद में पवन का सरल स्वभाव देखकर वह राजी हो गए। माता-पिता में पवन ने अपना विश्वास कायम कर लिया। वह परिवार के साथ तीर्थस्थल भी गया था। होटल में साथ-साथ ठहरते रहे। वहीं युवती ने पुलिस से गुहार लगाई कि पवन मिश्रा कंप्यूटर का मास्टर है। उसके पास परिवार के सभी बैंक अकाउंट भी हैं। इससे वह कभी भी उससे और परिवार के साथ फ्रॉड कर सकता है।