{"_id":"65341d7940633e4ca2033857","slug":"dominance-of-kannauj-players-in-divisional-kabaddi-competition-kannauj-news-c-12-1-knp1074-448327-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में कन्नौज के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में कन्नौज के खिलाड़ियों का दबदबा
Sun, 22 Oct 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
सौरिख। मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ऋषि भूमि इंटर काॅलेज के खेल मैदान में हुआ। छह जनपदों की 21 टीमों ने प्रतिभाग किया। जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में कन्नौज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
सौरिख के ऋषि भूमि इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात व कानपुर नगर की 21 टीमों ने भाग लिया। शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन, प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह यादव व नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने किया। मंडलीय प्रतियोगिता में अंडर 19 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला कन्नौज व इटावा के बीच हुआ। जिसमे कन्नौज ने जीत हासिल की। अंडर 14 बालक वर्ग के फाइनल कन्नौज व औरैया की टीमों के बीच भिड़ंत हुई, इसमें भी कन्नौज की टीम ने हावी रहते हुए जीत का स्वाद चखा। अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में औरैया की टीम ने कन्नौज को तथा अंडर 14 बालिका वर्ग के फाइनल मैच में कन्नौज ने इटावा की टीम को पटखनी देते हुए जीत हासिल की।
जिला विद्यालय निरीक्षक पूरन सिंह ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार भी प्रयास में कमी की नसीहत देती है। इस कमी को दूर कर आगे अच्छे से प्रयास करें और विजय प्राप्त करें। विनोद शुक्ला के संचालन में हुए आयोजन में जिला क्रीड़ा सचिव सुनील यादव, अजय यादव, आदित्य गंगवार, प्यारेलाल विद्यापति, उमेश पांडे, समर्थ राजपूत, प्रभात यादव, हरिश्चंद्र, अनुराग पाठक, उमेंद्र पाल सिंह, विनीत त्रिपाठी, चंद्रभान यादव, नरेंद्र शंखवार, आकाश गुप्ता, राहुल त्रिपाठी, वेद प्रकाश, वीरेंद्र वर्मा, समेत कई प्रतिभागी विद्यालयों के क्रीडाअध्यक्ष शामिल हुए।