फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   do sau kisaanon ka chaar karod abhee bhee phansa

दो सौ किसानों का चार करोड़ अभी भी फंसा

Sat, 20 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
do sau kisaanon ka chaar karod abhee bhee phansa
मंडी समिति का धान खरीद केंद्र। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले के खरीद केंद्रों पर धान बेचने के तीन माह बाद भी किसानों के खातों में भुगतान नहीं पहुंचा है। दो सौ किसानों के करीब चार करोड़ रुपये कंपनियों के पास फंसे हैं। कंपनियों के प्रबंध निदेशक भुगतान देने का समय बढ़ा रहे हैं। अब इन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन

सरकारी खरीद केंद्रों पर धान बेचने के बाद किसानों को भुगतान नहीं किया गया। इससे यह परेशान हैं। किसानों की शिकायत को शासन ने गंभीरता से लिया था। कंपनियों के एमडी को चेतावनी देकर भुगतान करने का दबाव डाला गया था। नतीजा ढाक के तीन पात रहा। किसानों के संबंधित अधिकारियों से मिलने पर इसी सप्ताह भुगतान का भरोसा दिया जाता। समय निकलने पर किसान फिर अधिकारियों की चौखट पर आ जाते। जिले के 200 किसानों का करीब चार करोड़ रुपया कंपनियों के पास फंसा है। इस संबंध में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी समरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि धान खरीद अंतिम चरण में है। इसके बाद एक सप्ताह के अंदर सभी किसानों का भुगतान करा दिया जाएगा। कंपनियों के एमडी से बात हो चुकी है।
विज्ञापन

तीन हजार क्विंटल ज्यादा हो चुकी धान खरीद
जिले में धान खरीद का लक्ष्य विभाग ने पूरा कर लिया है। तीन लाख पचास हजार क्विंटल लक्ष्य के मुकाबले तीन लाख 53 हजार क्विंटल खरीद की जा चुकी है। तीन हजार क्विंटल खरीद ज्यादा हुई है। जिले में खोले गए 33 धान खरीद केंद्रों में 15 केंद्र बकाया के चलते खरीद से वंचित कर दिए गए थे। इसके बाद भी धान खरीद ज्यादा हुई। जिले में 15 अक्तूबर 2020 से धान खरीद केंद्र खोल कर खरीद शुरू कराई गई थी। खरीद 28 फरवरी तक होनी है। अभी आठ दिन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed