फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   do jagah mare mile kauve, baajaar se murge gaayab

दो जगह मरे मिले कौवे, बाजार से मुर्गे गायब

Mon, 11 Jan 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
do jagah mare mile kauve, baajaar se murge gaayab
जिला अस्पताल के पीछे सड़क पर मरा पड़ा कौवा। - फोटो : KANNAUJ
मानीमऊ(कन्नौज)। जिले में दो जगह कौवों के शव मिले हैं। पशु चिकित्सा महकमे की टीम ने कौवों के शवों को कब्जे में लेकर सैंपल लिए। इसके बाद इन्हें दफन कर दिया गया। वहीं बर्ड फ्लू की दहशत के चलते बाजारों से मुर्गे गायब हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जिला अस्पताल के पीछे पट्टी गांव के संपर्क मार्ग पर राहगीरों ने चार कौवों के शव देखे। इससे सनसनी फैल गई। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते किसी ने इन्हें हाथ नहीं लगाया। इसी तरह मानीमऊ-ठठिया मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक के पीछे ग्रामीण किशन पाल, पुरुषोत्तम और अवधेश ने दो कौवों को मरा पड़ा देखा। इसकी जानकारी वन विभाग और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दी गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने दोनों जगह टीम भेजकर कौवों का सैंपल लिया। इसके बाद इन्हें दफन करा दिया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जांच के लिए सैंपल बरेली भेजा जाएगा। सैंपल आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सर्दियों के असर से भी कौवों व अन्य पक्षियों के मरने से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं बर्ड फ्लू की दस्तक से बाजारों से मुर्गे गायब हो गए हैं। दुकानदारों ने मुर्गों का मांस बेचना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

मछली और बकरे के मांस की बढ़ी मांग
कन्नौज। बर्ड फ्लू की दहशत से लोगों ने अंडा और मुर्गे का मांस खाना बंद कर दिया। ज्यादातर लोग मछली और बकरे का मांस खरीद रहे हैं। इससे मछली और बकरे के मांस के दामों में उछाल आ गया है। बर्ड फ्लू को लेकर लोगों में दहशत है। इसके चलते मुर्गे का मांस और अंडे खाना लोगों ने बंद कर दिया। इससे बाजार में मुर्गे गायब हो गए हैं। अंडों की बिक्री भी प्रभावित हुई है। सर्दियों में अंडे का स्टाक करने वाले व्यापारियों को भारी नुकसान है। वहीं लोगों ने मछली और बकरे का मांस खाना शुरू कर दिया है। इससे मछली और बकरे के मांस के भाव बढ़ गए हैं। बकरे के मांस की कीमत 450 से 520 रुपये तक पहुंच गई है। 200 रुपये में बिकने वाली अच्छी प्रजापति की मछली के दाम 300 रुपये तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed