फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   do baikon kee takkar mein pita kee maut, patnee aur betee ghaayal

दो बाइकों की टक्कर में पिता की मौत, पत्नी और बेटी घायल

Mon, 16 Nov 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
do baikon kee takkar mein pita kee maut, patnee aur betee ghaayal
कन्नौज। क्षेत्र के बक्सीपुर्वा-शेखनपुर्वा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पत्नी और बेटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे का शिकार हुए लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बद्दापुर्वा निवासी छैल विहारी (35) पुत्र गिरधारी पत्नी और दो वर्ष की पुत्री शिवानी को बाइक पर बैठा कर भइया दूज खिलवाने ससुराल हरदोई गए थे। शाम करीब सात बजे वह बाइक से लौट रहे थे। बक्सीपुर्वा-शेखनपुर्वा मार्ग पर सामने से बाइक लेकर आ रहे सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुमटिया निवासी अनिल (22) पुत्र प्रभूदयाल ने टक्कर मार दी। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छैल विहारी की मौत हो गई। पत्नी और बेटी का इलाज चल रहा है। बाइक सवार अनिल के भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में अधिक चोटें आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed