फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DM with healthcare reached DALAPURWA

डीएम संग स्वास्थ्य महकमा पहुंचा दलापुरवा

Fri, 08 Sep 2017 12:10 AM IST
kannauj
kannauj Updated Fri, 08 Sep 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
DM with healthcare reached DALAPURWA
दलापुरवा गांव में ग्रामीणों से जानकारी लेते डीएम, सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला
तालग्राम। विकास खंड तालग्राम के दलापुरवा गांव में 20 दिनों में बुखार से पांच मौत होने के बाद अधिकारी गुरुवार को जागे। डीएम और सीएमओ ने गांव जाकर निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाकर रोगियों का परीक्षण कराने के साथ ही दवाओं का वितरण कराया। डीएम ने सचिव से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि यदि लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। इधर, ग्रामीणों की शिकायत पर एक फार्मासिस्ट को हटाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मछैया में संक्रामक बीमारी फैलने के बाद करीब 20 दिन से दलापुरवा गांव में भी रोगियों की तादात बढ़ गई। गुरुवार को डीएम जगदीशचंद्र व सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप,  एसीएमओ डा. केसी राय, डा. आर चंद्रा ने गांव पहुंचकर हकीकत परखी। डीएम ने प्रधान व सचिव  को सफाई व्यवस्था के साथ शौचालय निर्माण के निर्देश दिए। स्वास्थ विभाग की ओर से एमओआईसी डा. इरशाद, डा. अमित वर्मा, डा. तरुण गुप्ता, प्रभाकांत,  सुरजीत, अभिषेक, तौहीद, सुदीप, जिला मलेरिया अधिकारी हरगोविंद, काउंसलर दिव्यानी कटियार की टीम ने संक्रामक रोग की चपेट में आए 69 रोगियों की जांच कर दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन


25 रोगियों की खून की जांच की गई और तीन को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर किया गया।  वहीं गांव में गुरुवार को नए रोगियों की संख्या मे भी इजाफा हुआ। करन (10), रितिन (8), माधुरी (10), बिशुन (5), सखी (40), संतोषी (15), हिमांशु (12), रामदुलारी (50) सहित कई नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने गांव की गलियों का किया निरीक्षण  
तालग्राम। जिलाधिकारी ने गांव में एक घंटे से अधिक समय रुककर प्रत्येक गली का निरीक्षण किया। लोगों से खुले में शौच न करने और शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया। मृतक नारायणी देवी के पति नेकराम से जानकारी ली। नेकराम ने बताया कि नारायणी देवी मुख कैंसर से पीड़ित थी और कुछ दिन से बुखार आने पर उसे निजी अस्पताल ले गया था। जहां मौत हो गई। उन्होंने बुखार से दम तोड़ने वाले अन्य लोगों के परिजनों से भी बात की। सचिव और प्रधान से शौचालय निर्माण में तेजी लाने को कहा। डीएम के आदेश पर सचिव अनूप दुबे ने आसपास की पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों बृजेन, महेश, सुनीता, पप्पू को लगाकर पूरे गांव मे सफाई अभियान चलाया। जो कई दिनों तक जारी रहेगा। मच्छरों व कीटाणुओं के नियंत्रण के लिऐ दवा का छिड़काव व फागिंग कराई गई। डा. केसी राय ने छिड़काव करवावाया। गलियों, गड्ढों और नालियों में फागिंग भी कराई गई। ग्रामीणों की शिकायत पर सीएमओ ने अमोलर में तैनात फार्मासिस्ट पीडी वर्मा को हटाने का आश्वासन दिया है। तालग्राम सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट प्रभाकांत को अमोलर में ज्वाइन करने को कहा है।

बच्चे का हाथ पकड़कर पूछा स्कूल का हाल
जिलाधिकारी जगदीश चंद्र ने गांव के लोगों को उस समय अचरज में डाल दिया, जब उन्होंने कक्षा छह के छात्र गोलू पुत्र गुड्डू ठाकुर को पास बुलाकर हाथ मिलाया और स्कूल के बारे में जानकारी ली। कक्षा से संबंधित कुछ सवाल भी पूछे, सिका गोलू ने सही जवाब दिया। इस पर डीएम ने उसकी पीठ थपथपाई व स्कूल के शिक्षकों के आने, दोपहर के खाने व ड्रेस के बारे में गोलू से पूरी जानकरी ली। मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर डीएम की सराहनी भी की।

गांव के प्रधान को हिदायत दी
डीएम के आदेश पर गांव मे 45 शौचालय का निर्माण 15 दिन में पूरा करने व शौचालय के लिए और लोगों की सूची तैयार करने के साथ ही हर चौराहे पर सोलर लाइट दो दिन में लगवाने के आदेश दिए। वहीं, गांव से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के गेट तक खंड़जा मार्ग का निमार्ण आठ दिन में कराने को कहा। सभी गलियों की नालियां, खड़ंजा के कार्य को वरीयता से कराने को कहा। गांव के कैंप मे डा. ने राधा (7) पुत्री रामनाथ, माधुरी (10) पुत्री नेकराम, आरती (3 माह) पुत्री चंद्र प्रकाश को गंभीर होने पर मेडिकल कालेज के लिऐ रिफर किया गया है।


महानगर गांव में रोगियों की सूची
रामविलास (45), धर्मेंद्र (26), खुशीलाल (19), पुष्पादेवी (24), मुस्कान (4), आकांक्षा (2), हीरालाल (48), पूनमदेवी (22), रामनिवास (45), सुरेंद्र (8), श्यामसुंदर (15), झाऊराल (60), लालाराम (55), प्रेमनरायण (35), रघुवीर (45), देवेंद्र (20), रामसिंह (25), राजाराम (55), रामकुमार (35), राजेश (40), शांतिदेवी (50), ओमनरायण (45), पृथ्वीराज (60), अंकेश (3)  सहित आधा सैकड़ा लोग बीमार हैं। एमओआईसी तालग्राम डा. मो. इरशाद का कहना है महानगर गांव में लोगों के बीमार होने की सूचना मिली है, स्वास्थ टीम को गांव भेजा जा रहा है। वायरल फीवर है, हर गांव में कुछ न कुछ लोग बीमार मिल रहे हैं। उन्होंने लोगों से धूप से बचने और ठंडा पानी न पीने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed