{"_id":"fd1ff8c744ec04445fb6d64461fde393","slug":"dm-sp-minor-voters-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसपी ने नाबालिग मतदाताओं को बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, एसपी ने नाबालिग मतदाताओं को बाहर निकाला
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने उमर्दा व हसेरन विकास खंडों के तीन दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने कई मतदान केंद्रों पर लाइन में लगे मतदाताओं की आईडी चेक की। राशन कार्ड से वोट डाल रहे लोगों पर दोनों अधिकारियों की खास निगाहें रहीं। इस दौरान लाइन में लगे कई संदिग्ध लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक प्राइमरी पाठशाला बेहटा, महसैया व भदौसी मतदान केंद्र पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान कई एजेंटों की तलाशी ली। कुछ एजेंटो के पास मोबाइल मिलने पर उन्हें मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया। सुर्सी, ठठिया, गुरौली, मक्कापुर्वा मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
ब्लाक हसेरन के प्राइमरी पाठशाला नादेमऊ, चपुन्ना, नेकपुर्वा, कुंडेपुर्वा मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कुछ बूथों पर नाबालिग लोग वोट डालने के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए। इस पर अधिकारियों ने उन्हें लाइन से बाहर निकाला।