{"_id":"5f1485698ebc3e63c87bce80","slug":"dm-order-kannauj-news-knp5721234178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबमर्सिबल पंप के नाम पर लाखों की गड़बड़ी की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबमर्सिबल पंप के नाम पर लाखों की गड़बड़ी की होगी जांच
विज्ञापन
अमर उजाला खबर की पीडीएफ
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। डीएम ने शहर के एक मोहल्ले में सबमर्सिबल पंप लगाने के नाम पर पौने चार लाख रुपये का बिल पास करने के मामले को गंभीरता से लिया है। कहा तीन सदस्यीय टीम से जांच करा कार्रवाई की जाएगी। दोषी मिलने पर संबंधित ठेकेदार समेत अन्य दोषियों पर कार्रवाई तय होगी। वहीं नगर पालिका के ईओ ने अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जलनिगम से जांच कराने की बात कही, जिससे हकीकत का पता चल सके।
अमर उजाला ने 18 जुलाई के अंक में पालिका ने पौने चार लाख में लगाया सबमर्सिबल पंप शीर्षक से फोटो समेत लीड समाचार प्रकाशित किया था। डीएम राकेश कुमार ने खबर प्रकाशित होने के बाद इसको संज्ञान में लिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर मोहल्ल चौहट्टा में छह इंच के लगाए गए सबमर्सिबल पंप व और पास किए किए बिल भुगतान की विस्तृत जांच करवाई जाएगी। अगर इसमें कहीं गड़बड़ी मिलती है तो दोषियों पर कार्रवाई होगी।
वही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद वह जलनिगम से इसकी जांच करवाए। इससे हकीकत पता चल सके। अगर कहीं गड़बड़ी हुई है तो जिम्मेदार पर कार्रवाई तय की जाए। बता दें शहर के वार्ड नंबर 10 के सभासद अनिल वर्मा व वार्ड नंबर 12 की सभासद पूनम अवस्थी के पति पवन अवस्थी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर सबमर्सिबल पंप लगाने के नाम पर गई गड़बड़ी की आशंका जताकर जांच कराने के आदेश दिए थे। इसमें एक सबमसिर्बल पंप लगाने पर 3,79,940 रुपये का बिल व दूसरे सबमर्सिबल पंप पर 3.32 लाख का बिल बनाकर पास किया गया था।