{"_id":"66882a2c1f117a26540eeeef","slug":"dm-angry-over-waterlogging-in-villages-reprimands-dpro-kannauj-news-c-214-1-knj1005-115398-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गांवों में जलभराव से डीएम नाराज, डीपीआरओ को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गांवों में जलभराव से डीएम नाराज, डीपीआरओ को फटकारा
विज्ञापन
कन्नौज। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम शुभ्रांत शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने गांव में नालियां सही से न बनाने, ग्राम वासियों को विश्वास में लेकर कार्य न करने, नालियों में पानी के ठहराव आदि बिंदुओं पर डीपीआरओ को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने निर्देश दिए कि लक्ष्य पूरा करने के चक्कर में मानक के अनुसार एवं सही से कार्य कराएं, शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
डीएम ने कहा कि किसी कार्य को मजाक बनाकर न किया जाए। मानक के अनुसार नालियां बनाई जाएं, किसी भी दशा में पानी का ठहराव नहीं होना चाहिए। कहा कि इतना पैसा खर्च करने के बाद भी यदि अच्छा परिणाम न मिले तो किया गया कार्य बर्बाद है। किसी भी नागरिक एवं बच्चों को स्कूल जाते समय कीचड़ नहीं पड़ना चाहिए। इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।
नाली किस दिशा में बहाव एवं नाली में पानी का ठहराव न हो इस पर भी गांव वालों से विस्तृत चर्चा करें। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिये कि कार्य योजना के अनुसार गांव-गांव भ्रमण करके प्रस्ताव निकालें। बैठक में सीडीओ राम कृपाल चौधरी, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
337 राजस्व गांवों को घोषित करें ओडीएफ
डीएम ने कहा कि जिले के 689 राजस्व ग्रामों के सापेक्ष 352 राजस्व ग्रामों को ओडीएफ माॅडल घोषित किया गया है। शेष राजस्व ग्रामों को भी ओडीएफ माॅडल घोषित किया जाए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-दो योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में नवीन लक्ष्य 10,401 पात्र लाभार्थियों के सापेक्ष 10337 लाभार्थियों को शौचालय की धनराशि हस्तांतरित कर दी गई है। शेष लाभार्थियों के शौचालय निर्माण के लिए धनराशि समय से आवंटित की जाए।