फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dld me 100gair hajir

Kannauj News: डीएलएड के चारों परीक्षा केंद्र से गैरहाजिर रहे 100 परीक्षार्थी

Tue, 20 Dec 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
dld me 100gair hajir
कन्नौज। सोमवार को शहर के चार केंद्रों पर डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन दोनों पालियों में पंजीकृत 1731 परीक्षार्थियों में से 100 ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

डायट छिबरामऊ के वरिष्ठ प्रवक्ता और परीक्षाओं के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि शहर के सुशीला देवी बालिका इंटर कॉलेज में पंजीकृत 400 परीक्षार्थियों में से 386 शामिल हुए और 14 ने परीक्षा छोड़ दी। केके इंटर कॉलेज में पंजीकृत 550 परीक्षार्थियों में से 22 लोग परीक्षा से तौबा कर गए और 528 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन

इसी तरह गोमती देवी बालिका इंटर कॉलेज के लिए नामांकित 331 परीक्षार्थियों में से 40 नहीं आए। कुल 291 ने ही परीक्षा दी। एसवीएस इंटर कॉलेज में 450 परीक्षार्थियों में से 426 ने परीक्षा दी और 24 नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि पहले दिन परीक्षाएं दो-दो पालियों में शांतिपूर्वक हुईं। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य वेदराम कौशल, जीआईसी प्रवक्ता रचना व कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed