फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Divorce for not getting car in dowry, wife beaten up, police filed report against nine people including husband

दहेज में कार न मिलने पर तलाक, पत्नी को पीटा, पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Sat, 13 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Divorce for not getting car in dowry, wife beaten up, police filed report against nine people including husband
कन्नौज। दहेज में कार और पांच लाख रुपये न मिलने पर पति ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर पत्नी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। भूखा-प्यासा रखने के बाद घर से निकाल दिया। इसके बाद मायके में रह रही पत्नी को तलाक देकर पीट दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बजरिया शेखाना निवासी असलम ने करीब आठ साल पहले बेटी आशिया का निकाह कबीरनगर, रसूलाबाद( कानपुर देहात) निवासी इरशाद अली उर्फ पिंटू के साथ किया था। शादी के बाद से इरशाद और परिवार के लोग दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर एक माह पहले आशिया को खाना देना बंद कर दिया। भूख प्यास से तड़प कर आशिया मायके आ गईं।
विज्ञापन

आशिया के मुताबिक 10 नवंबर को इरशाद अली उर्फ पिंटू, ससुर सुलेहमान अली, ननद रुखसाना, जेठ अरमान, लुकमान, इरफान, जेठानी मूबीना, अफसाना और साजिया को लेकर मायके पहुंचा। यहां इरशाद ने तलाक देकर पत्नी मानने से इनकार कर दिया। परिवार के लोगों के साथ पीट दिया। पुलिस ने आशिया की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed