फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   divaidar se takaraee baik, chhaatr kee maut

डिवाइडर से टकराई बाइक, छात्र की मौत

Sat, 15 May 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
divaidar se takaraee baik, chhaatr kee maut
ठठिया(कन्नौज)। बहसुइया गांव के पास बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से बीफार्मा के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हेलमेट खुलकर निकल जाने से छात्र के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। इसी से जान चली गई।
विज्ञापन

थाना सौरिख के नगला खड़िनी गांव निवासी शिव प्रताप राजपूत (22) लखनऊ में बीफार्मा कर रहा था। वह वहीं निजी डाइग्नोस्टिक सेंटर में काम भी करता था। शुक्रवार सुबह वह बाइक से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए घर आ रहा था। ठठिया थाने के बहसुइया गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में शिव प्रताप ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिव प्रताप हेलमेट लगाए था। यह लॉक न होने की वजह से निकल गया। इससे सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed