फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   District's first urea DEF fuel center opened in Chhibramau

Kannauj News: छिबरामऊ में खुला जनपद का पहला यूरिया डीईएफ फ्यूल सेंटर

Wed, 21 Feb 2024 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 21 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
District's first urea DEF fuel center opened in Chhibramau
छिबरामऊ। नगर के पूर्वी बाईपास स्थित बलबीर सिंह सरदारा सिंह पेट्रोलपंप पर जनपद का पहले यूरिया रिटेल नोजल (यूरिया डीईएफ फ्यूल सेंटर) का शुभारंभ हुआ। भारत पेट्रोलियम के सेल्स मैनेजर ने इसका उद्घाटन किया। इससे कार से लेकर ट्रक चालकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप संचालक सचिन दुबे ने बताया कि डीजल एग्जाॅस्ट फ्लूड डीजल बीएस 4 और बीएस 6 हैवी मोटर वाहनों में प्रयोग किया जाने वाला एक तरह का रसायन है। इसके प्रयोग मात्र से कई तरह के फायदे हैं, यह रसायन यूरिया और विआयनीकृत पानी से मिलकर बनता है। यह डीजल इंजन से निकलने वाले नाईट्रोजन ऑक्साइड गैस को कम करता है, इससे प्रदूषण का स्तर कम होता है। पूर्व जिपंस सतीश चतुर्वेदी ने बताया कि वर्तमान समय में लगभग सभी गाड़ियों में एक अलग से यूरिया टैंक बनाया गया है, जिसमें यूरिया डीईएफ का प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन

इसके प्रयोग से वाहन बेहतर माइलेज देने के साथ ही इंजन को काफी कूल रखेगा। इससे पहले भारत पेट्रोलियम के सेल्स मैनेजर हनुमान कुमार ने केक व फीता काटकर यूरिया रिटेल नोजल का शुभारंभ किया। इस मौके पर अनुपम दुबे, अशोक चतुर्वेदी, मनु चतुर्वेदी, निर्मल, नितिन, दीपक, उमेश, अंकुर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed