फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   District Panchayat President Election: The sixth woman to become Priya President

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: प्रिया अध्यक्ष बनने वाली छठी महिला

Sat, 03 Jul 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President Election: The sixth woman to become Priya President
कन्नौज। जिला गठित होने के बाद से भाजपा को जिला पंचायत अध्यक्ष का पद पहली बार नसीब हुआ है। निर्वाचित अध्यक्ष प्रिया शाक्य यह कुर्सी हासिल करने वाली छठी महिला हैं। इसके पहले ममता कनौजिया जिला पंचायत की दो बार अध्यक्ष रह चुकी हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1998 से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कन्नौज में होना शुरू हुआ। सबसे पहले कप्तान सिंह अध्यक्ष बने। वह मार्च 1998 से नवंबर 1998 तक रहे। इसके बाद ममता कनौजिया 1998 से 2000 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। इसके बाद दो बार जिला मजिस्ट्रेट प्रशासक रहे। अगस्त 2000 से 2005 तक पुष्पा राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। 2005 से 2006 तक जिला मजिस्ट्रेट प्रशासक रहे।
विज्ञापन

ममता कनौजिया 2006 से 2011 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। इसके बाद मुन्नी देवी 2011 से 2012 तक, सुनीता कुमारी 2013 से 2016 तक, शिल्पी कटियार 2016 से जनवरी 2021 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। जनवरी से जिला पंचायत का कार्य प्रशासक के रूप में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed