Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Disposal of 10 out of 90 complaints

Kannauj News: 90 शिकायतों में 10 का निस्तारण

Sun, 02 Jul 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 02 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Disposal of 10 out of 90 complaints
कन्नौज। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील में डीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस दौरान 90 शिकायतें आईं। जिसमें सिर्फ 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी प्राप्त हुई। डीएम ने शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
विज्ञापन


सदर तहसील सभागार में डीएम शुभ्रांत शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 90 शिकायतें प्राप्त हुई। राजस्व विभाग की 41, पुलिस विभाग की 23, विकास विभाग की 11, चकबंदी विभाग की सात, परियोजना अधिकारी डूडा की तीन, नगर पालिका की दो, जिला प्रोबेशन अधिकारी की एक, विद्युत विभाग की एक व जिला पूर्ति अधिकारी की एक शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें 10 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिनका मौके पर निस्तारण किया उसमें राजस्व विभाग की आठ व दो पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें रही। डीएम ने अन्य शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।समाधान दिवस पर कलसान गांव निवासी ममता देवी ने सरकारी तालाब व सार्वजनिक मार्ग पर अवैध निर्माण करने की शिकायत की। कहा कि गांव के कुछ लोग जबरन अवैध कब्जा कर रहे हैं। वहीं छत्रपति शिवाजी सेना के सदस्यों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या के बाद दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की शिकायत की। कहा कि सात जून को अराजकतत्वों ने वैसावारी गांव में तीन मोर की हत्या कर दी थी। दो मोर ले जाने में सफल रहे जबकि एक मरा हुआ मोर बरामद कर लिया था। जिसके संबंध में गुरसहायगंज थाना में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। मोर का पोस्टमार्टम कराया गया था। लेकिन चिकित्सीय परीक्षण में मोर की मौत का समय डेढ़ बजे दर्शाया गया है। उन्होंने दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो 01सीएचबीपी56: संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी की शिकायत सुनते सीडीओ आरएन सिंह। संवाद

पात्र महिला को नहीं दिया जा रहा आवास
छिबरामऊ। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची एक महिला ने आरोप लगाया कि पात्र होने के बाद भी आवास का लाभ नहीं दिया जा रहा है। गरीब होने के कारण वह घर बनवाने में असमर्थ है। जिस पर सीडीओ ने बीडीओ छिबरामऊ को जांच के आदेश दिए हैं।


शनिवार को तहसील सभागार में सीडीओ आरएन सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंची ग्राम बिर्रा निवासी मालती देवी पत्नी मनीराम ने बताया कि वह गरीब व भूमिहीन है। वह कच्चे व जीर्णशीर्ण मकान में रह रही है। पति मजदूरी करते हैं, उनकी आर्थिक स्थिति मकान बनाने की नहीं है। लेकिन पात्र होने के बाद भी उसको आवास नहीं दिया जा रहा है। ग्राम महोई निवासी आलोक कुमार ने बताया कि उनके घर के सामने सार्वजनिक तालाब है, जिसमें बरसात का पानी भरता है। सार्वजनिक तालाब में मोहल्ले के कुछ लोग सीवर का गंदा पानी डाल रहे हैं, जिससे प्रदूषण फैल रहा है और गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। सीडीओ आरएन सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार, नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
--------------------
तालाब की जमीन पर कब्जा

तिर्वा। शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम आशीष सिंह की अध्यक्षता में हुआ। तहसील दिवस में ठठिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पैथाना के प्रधान अशोक कुमार ने तालाब की जमीन पर दबंगों के कब्जे को लेकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर लिया है। जमीन खाली काराने पर दबंग मारपीट पर आमादा हो जाते है। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रधान ने तहसील दिवस में पहुंचकर दबंगों से जमीन खाली काराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है।तहसील दिवस में पट्टे की भूमि पैमाइश, अवैध कब्जा, अतिक्रमण समेत अन्य प्रकार की 84 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को बताकर शिकायत कर उनका निस्तारण कराने की मांग की।दिवस में आई शिकायतों मे से चार का एसडीएम ने मौके पर निस्तारण करा दिया।शेष शिकायतें संबंधित विभागों के अधिकारियों को देकर उनका मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम पवन कुमार मीणा, तहसीलदार नवनीता राय, सीओ शिवप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed