फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Diseases spread in flood affected villages

Kannauj News: बाढ़ ग्रस्त गांवों में बीमारियों का बसेरा

Sat, 26 Aug 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 26 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Diseases spread in flood affected villages
कन्नौज। गंगा किनारे बसे 12 गांवों के लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं। बाढ़ ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। ग्रामीणों को बाढ़ ग्रस्त गांवों में संक्रामक रोग फैलने का डर सता रहा है। बाढ़ के पानी से घिरे गांवों में मच्छरों व कीट पतंगों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा है। ऐसे में लोगों को मलेरिया, डेंगू जैसे रोग फैलने की आशंका है। संक्रामक रोग की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नीं उठाया गया है। शनिवार को गंगा का जलस्तर 125.700 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन




कासिमपुर, बक्शीपुरवा, फिरोजपुर कटरी, कटरी अमीनाबाद, अलियापुर, तुलापुरवा, लिख्खापुरवा, जुकईया, कन्नौज कछोहा के अलावा पास ही के हरदोई जनपद के खालेपुरवा, भूढ़मढ़ईया, मल्हानपुरवा, पैशनपुरवा, गुलाबपुरवा, सेतनपुरवा, रमेश्वरपुरवा सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त है। ग्रामीण दिन भर पानी में आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे में बदले मौसम की मार झेल रहे बाढ़ ग्रस्त गांव के लोगों को अब संक्रामक रोग फैलने का डर सताने लगा है। नदी का जलस्तर जब कम होगा तो दुर्गंध और संक्रामक बीमारी फैलने खतरा बना रहेगा। गांवों में पानी भरने से मच्छरों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इससे जल जनित बीमारियों के फैलने की संभावना भी बढ़ गई है।
विज्ञापन



-----------------

फोटो 06- रोड पर अनाज को सुखाते बाढ़ पीड़ित लोग। संवाद
तंबू में रह रहे बाढ़ पीड़ितों को खाने के पड़े लाले

बाढ़ का पानी गांवों में घुसने से घर जलमग्न हो गए हैं। इससे गृहस्थी पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। ग्रामीण सड़क किनारे तंबू डालकर रहने को मजबूर हैं। ऐसे में बाढ़ प्रभावित लोगों को खाने के लाले पड़ गए हैं। ग्रामीण पानी में भीगे अनाज को सड़क पर डालकर सूखा रहे हैं। जिससे भूखे बच्चों का पेट भरा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------------------
घर से निकलना मुश्किल
बाढ़ग्रस्त गांव के बाशिंदों के सामने आवागमन की परेशानी खड़ी हो गई है। गांव की गलियों और सड़कों पर पानी भरा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। पैदल निकलना भी मुश्किल भरा है। दोपहिया चलाने की गुंजाइश नहीं है। नाव का ही सहारा बचा है। कई जगह लोग कमर भर पानी में होकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed