फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Diseases in the rain, 1700 patients who arrived in OPD in two days

बारिश में बढ़ीं बीमारियां, ओपीडी में दो दिन में पहुंचे 1700 मरीज

Wed, 10 Jul 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Diseases in the rain, 1700 patients who arrived in OPD in two days
कन्नौज। तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश के साथ ग्रामीण और शहरी इलाकों में संक्रामक बीमारियां फैलने लगी हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को 1000 और मंगलवार को 700 मरीजों ने इलाज कराया। करीब 250 मरीजों ने ब्लड की जांच कराई। 24 से ज्यादा मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में वायरल, उल्टी, दस्त और चर्म रोग से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बरसात के मौसम में संक्रामक रोग फैलने की गुंजाइश ज्यादा होती है। इन्फेक्शन गंदगी से फैलता है। डॉक्टरों ने बीमारियों से बचने के लिए घर के आसपास साफ-सफाई रखने और जलभराव न होने देने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि जलभराव से मच्छर पैदा होते हैं।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के बाद बरसात होने से लोगों को राहत मिली है। साथ ही संक्रामक बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इसका प्रमुख कारण धूप निकलने के कारण उमस होना है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएम यादव ने बताया कि वायरल यदि तेज है और दवा से भी बुखार नहीं उतर रहा तो मरीज के माथे पर पट्टी करें। इससे राहत मिलेगी। बरसात के दिनों में कूलर का पानी रोजाना बदलें। अधिक दिनों तक पानी भरे रहने से लार्वा पनपते हैं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. यूसी चतुर्वेदी ने कहा कि रात के समय हल्का भोजन करें। बाजार में बिकने वाले कटे फल व चिकनी चीजों का प्रयोग न करें। घर के आसपास पानी एकत्र न होने दें। सावधानी बरतने से ही बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed