{"_id":"6877efbe0df781785c052e2d","slug":"dirt-in-hospital-premises-lack-of-medicines-kannauj-news-c-214-1-knj1006-134208-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अस्पताल परिसर में गंदगी, दवाइयों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अस्पताल परिसर में गंदगी, दवाइयों की कमी
विज्ञापन
वार्ड में इमरजेंसी ट्रे देखते सीएमएस डॉ. शक्ति बसु व स्टाफ नर्स।
- फोटो : आयोजक
कन्नौज। जिला अस्पताल में सीएमएस डाॅ. शक्ति बसु ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इसमें कई खामियां पाई गईं। निरीक्षण के दौरान, सीएमएस ने अस्पताल परिसर में गंदगी, दवाइयों की कमी और अन्य व्यवस्थाओं में अनियमितताएं देखीं, जिसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। इस दौरान व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए।
पर्चा काउंटर पर लंबी लाइन देखकर इसे व्यवस्थित कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना और संबंधित चिकित्सक व स्टाफ को समय से दवा देने के निर्देश दिए। इमरजेंसी के बाथरूम में गंदगी मिलने पर फटकार लगाते हुए सफाई कराने का निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सफाई कंपनी का कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला। बिना वर्दी के फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स के मिलने पर उन्हें हिदायत देते हुए वर्दी पहनने के निर्देश दिए। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु का कहना है कि जिला अस्पताल की व्यवस्था को सही ढंग से रखना चिकित्सकों, फार्मासिस्टों व स्टाफ नर्सों की जिम्मेदारी बनती है। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलीं, जिन्हें तत्काल सुधार करने की हिदायत दी। साथ ही एमओआईसी, स्टाफ नर्स इंचार्ज, फार्मासिस्ट इंचार्ज से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
फार्मासिस्ट इंचार्ज से मांगा स्पष्टीकरण
सीएमएस डाॅ. शक्ति बसु ने मरीजों से मिलकर अस्पताल में दिए जा रहे इलाज की जानकारी की। साथ ही कई रजिस्टरों का निरीक्षण किया। सीएमएस ने जब इमरजेंसी वार्ड में रखी इमरजेंसी ट्रे देखी तो उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने स्टाफ नर्स व फार्मासिस्ट से पूछा कि यह इंजेक्शन कब खत्म होगा। तो स्टाफ नर्स व फार्मासिस्ट संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने उन्होंने अस्पताल में मिली खामियों पर एमओआईसी, स्टाफ नर्स इंचार्ज, फार्मासिस्ट इंचार्ज को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा है।