फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dillee se laute chhah pravaasee nikale pojitiv

दिल्ली से निकले छह प्रवासी निकले पॉजिटिव

Tue, 16 Jun 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
dillee se laute chhah pravaasee nikale pojitiv
कोरोना पाजिटिव के परिवार के लोगों को जांच के लिए भेजा गया। - फोटो : CHIBRAMAU
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। दिल्ली से चार दिन पहले लौटे छह प्रवासियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसके साथ ही छह और हॉटस्पाट बढ़ गए हैं। जिले मेें हॉटस्पाट की संख्या बढ़क 57 और संक्रमितों की संख्या 157 पहुंच गई है। इसमें 86 ठीक हो कर घर भेजे जा चुके हैं और 70 अलग-अलग कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती हैं। संक्रमितों में 121 प्रवासी हैं। बिहार के श्रमिक की कोरोना से मौत भी हो चुकी है।
मंगलवार को जिन चार प्रवासियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, उनमें अलीनगर जलालाबाद निवासी 22 वर्षीय महिला, रंपतपुर तालग्राम, निवासी 32 वर्षीय महिला, शहजहांपुर छिबरामऊ निवासी 42 वर्षीय युवक, रहमतपुर उर्मदा निवासी 25 वर्षीय युवक, शक्तीपुर इंदरगढ़ उर्मदा निवासी 42 वर्षीय महिला और परदौनपुर्वा ठठिया उर्मदा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध शामिल है। इसमें वृद्ध को मेडिकल कॉलेज के कोविड 19 अस्पताल और अन्य को कनपटियापुर में भर्ती कराया गया है। 13 जून को ये लोग दिल्ली से लौटे थे और 14 को सभी का सैंपल लिया गया था। अब पॉजिटिव निकले लोगों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के कोविड अस्पताल भागा था बिहार का कोरोना संक्रमित
कन्नौज। मेडिकल कॉलेज में मृत हुआ बिहार प्रदेश को कोरोना संक्रमित दिल्ली के कोविड-19 अस्पताल से चुपके भाग निकला था। कार से बिहार जाते समय एक्सप्रेसवे पर हालत बिगड़ने पर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। कोरोना के नोडल अधिकाहरी डा. केसी राय ने बताया कि बिहार का व्यक्ति पहले से संक्रमित था। संदेह होने पर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट भी उसकी पॉजिटिव आई। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि पीपीई किट पहनकर सतर्कता के साथ शव का पोस्टमार्टम किया गया। एयर लीग प्रूफ बैग में रखकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को बिहार ले गए। पोस्टमार्टम हाउस को सैनिटाइज भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 संक्रमितों ने जीती कोरोना से जंग
कन्नौज। तिर्वा, फर्रुखाबाद और मेडिकल कालेज के कोविड-19 अस्पतालों में 20 कोरोना संक्रमितों ने 12 से 14 दिन तक चले इलाज के बाद कोरोना से जंग जीत ली है। मंगलवार को सभी को एंबुलेंस से घर भेज दिया गया। इनमें वेहरिन का एक, मछरिया का एक, मझगवां का एक, पुरानी गल्ला मंड़ी छिबरामऊ के सात, मोहल्ला सुल्तानपीर कन्नौज का एक, निगोह खास छिबरामऊ का एक, शहर के मोहल्ला तलैयाचौकी के तीन, बदनपुर उर्मदा का एक, करसाह उर्मदा का एक, महोना छिबरामऊ के दो, झाऊपुर्वा का एक कोरोना संक्रमित शामिल है। तिर्वा सीएचसी कोविड -19 एल-1 अस्पताल में छह, कोविड-19 अस्पताल फर्रुखाबाद में नौ, कोविड-19 एल-2 अस्पताल मेडिकल कालेज तिर्वा से पांच संक्रमित को छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed