फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Difficult to walk on dilapidated roads, officer silent

जर्जर हुई सड़कों पर चलना मुश्किल, अफसर मौन

Wed, 17 Aug 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Difficult to walk on dilapidated roads, officer silent
कन्नौज। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें जर्जर हो गईं हैं। जगह-जगह सड़कों पर बने गड्ढों से लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। अफसरों की लापरवाही के चलते सड़कों की अभी तक मरम्मत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का अभियान मजाक साबित हुआ है। शहर में तहसील के पास जीटी रोड जगह-जगह उखड़ा पड़ा है। एक साल पर्व बनी चौधरियापुर सड़क भी बदहाल हो गई है। जगह-जगह गड्ढों के चलते लोगों निकलना दूभर हो गया है। इसी तरह तालग्राम की मुख्य सड़क भी जर्जर होकर उखड़ चुकी है। गिट्टी के चलते वाहनों के टायर खराब हो रहे है। कई बार स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को सड़क निर्माण को लेकर ज्ञापन दिए, इसके बाद भी सड़कों को ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

बजट की आस में विभाग
सड़कों की मरम्मत के लिए शासन से बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
ओम प्रकाश
अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यू्डी
जसोदा बस्ती से सर्विस रोड बनाने की मांग
कन्नौज। जसोदा कस्बा क्षेत्र से आए ग्रामीण जसवंत सिंह कुशवाहा, ओमकृष्ण, रामबाबू, अर्चना, चंद्रशेखर, सनी, महावीर, दिनेश कुमार, मानसिंह, शिवसिंह, सर्वेश कुमार व भारत सिंह मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को शिकायती पत्र देकर कहा कि जीटी रोड बाई पास के दोनों ओर सर्विस रोड बन रहा है, लेकिन जसोदा बस्ती की तरफ से करीब 250 मीटर की सर्विस रोड नहीं बनी है। इससे ग्रामीणों व छात्रों को दिक्कतें हो रहीं हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed