फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dhoom dhaam se lohiya jayanti manayee

डा. लोहिया ने सभी वर्गों को एक सूत्र में बांधने का किया काम

Tue, 23 Mar 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
dhoom dhaam se lohiya jayanti manayee
dhoom dhaam se lohiya jayanti manayee - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। सपाइयों ने समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव के आवास पर सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि डॉ. लोहिया ने समाज के सभी वर्गों को एकसूत्र में बांधने का काम किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कन्नौज की धरती लोहिया की कर्मभूमि है। मुलायम सिंह यादव ने समाजवाद का झंडा उनकी कर्मभूमि से बुलंद किया। सयुस के निवर्तमान प्रदेश सचिव शिवकुमार यादव उर्फ घुर्रम ने कहा कि तानाशाह सरकार को सत्ता से हटाने के लिए सभी वर्गों को एकजुट होना होगा। इससे पहले सपाइयों ने लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिला सचिव शिवा सविता, अन्नू सविता, शिवम यादव, पंकज यादव, हृदयनारायन दुबे, पिंकी कश्यप, अश्वनी यादव, पूर्व सयुस जिलाध्यक्ष आफाक खां, कौशल यादव, आलोक वर्मा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह व जितेंद्र पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सौरिख रोड स्थित सलोवा कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव के नेतृत्व में सभासद रानू कुरैशी, अशोक चौहान, स्वदेश पाल, अक्कू भदौरिया, दिनेश शाक्य, बबलू यादव, गोल्डन यादव, अरमान कुरैशी, कुलदीप यादव व जदुनाथ सिंह ने डॉ. लोहिया की जयंती मनाई। विशुनगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार कुशलपुर में देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया भारत में सामाजिक एकता एवं समरसता की स्थापना करना चाहते थे। कार्यक्रम में रमेश चंद्र, दिनेश चंद्र, सर्वेश कुमार, राजेश कुमार, विपिन यादव, अंकित यादव, शिवमंगल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह मौजूद रहे।

dhoom dhaam se lohiya jayanti manayee

dhoom dhaam se lohiya jayanti manayee- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed