{"_id":"58960b0c4f1c1b313de856f8","slug":"dgme-incpection-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीजीएमई ने मेडिकल कालेज जायजा लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीएमई ने मेडिकल कालेज जायजा लिया
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
डीजीएमर्ई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक डा. वीएन त्रिपाठी ने शनिवार को राजकीय मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर गंदगी देख नाराजगी जताई। ओपीडी, इमरजेंसी के निरीक्षण में डाक्टर व स्टाफ मौजूद मिले।
विज्ञापन
डीजीएमई दोपहर ग्यारह बजे मेडिकल कालेज पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। यहां भर्ती मरीजों व उपचार के बारे में जानकारी ली। बाद में ओपीडी में सभी डाक्टरों की हाजिरी देखी। गाइनी वार्ड व ब्लड बैंक, आपरेशन थियेटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान गाइनी वार्ड व पैथोलाजी के सामने कुछ स्थानों पर गंदगी दिखाई दी जिस पर उन्होंने सीएमएस डा. दिलीप सिंह से नाराजगी जताई।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज में डाक्टरों व कर्मचारियों की अक्सर गायब होने की शिकायतें उनको मिल रही हैं जिसको लेकर उन्होंने मेडिकल कालेज के हर विभाग में बायोमैट्रिक मशीन लगवाने का आदेश दिया है। इसके जरिए सभी डाक्टरों व कर्मचारियों की उपस्थित चेक हो सकेगी। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक में अभी तक डेंगू जैसी गंभीर बीमारी के दौरान प्लेटस चढ़ाने की व्यवस्था नहीं थी। इसके लिए उन्होंने एक विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती कर दी है। अब ब्लड, प्लेटस व प्लाजमा चढ़ाने के लिए मरीजों को कानपुर नहीं जाना पड़ेगा। शाम चार बजे डीजीएमई ने प्राचार्य कक्ष में मेडिकल कालेज में तैनात सभी डाक्टर व चिकित्सा शिक्षकों की बैठक ली। बैठक में 13 फरवरी से चार दिवसीय दौरे पर आने वाली एमसीआई टीम के लिए तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्राचार्य डा.डीएस मारतोलिया, सीएमएस डा.दिलीप सिंह, सर्जन आईए अंसारी, ईएनटी के विभागाध्यक्ष डा. संदीप कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन