{"_id":"693dc5bf7a07026ef4049569","slug":"dense-fog-slows-down-vehicle-speed-kannauj-news-c-214-1-knj1008-141593-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: घने कोहरा से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: घने कोहरा से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक
विज्ञापन
कन्नौज। सर्दी के साथ कोहरे का असर वातावरण में दिखाई देने लगा है। घने कोहरे से शनिवार को वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वहीं दृश्यता कम होने की वजह से चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आम लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप अधिक देखने को मिल रहा है। खास कर नदी, तालाब, जलस्रोतों के आसपास सुबह शाम घना कोहरा छा जाता है, इससे दृश्यता कम हो जाती है। जिस कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
देर से पहुंच रहीं स्कूल बसें
गुगरापुर। सुबह क्षेत्र में पहली बार घना कोहरा छाया। इससे दृश्यता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। वाहन चालकों के अलावा लोगों को दैनिक कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे का असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी देखने को मिला। स्कूल बसें देर से पहुंची, जिससे अभिभावकों व बच्चों को परेशानी हुई। सुबह आठ बजे के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंटा, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
चालकों को हेडलाइट व रिफ्लेक्टर का प्रयोग करने की सलाह
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाने और हेडलाइट व रिफ्लेक्टर का प्रयोग करने की सलाह दी है। खास कर मिट्टी ढोने वाली ट्रालियों और बच्चों को ले जाने वाले ई-रिक्शा पर सख्ती बरतने की बात कही गई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
श्वांस रोगी सुबह टहलने से बचें
अधिक सर्दी व कोहरा श्वास रोगियों की समस्या बढ़ा सकता है। ऐसे में श्वास रोगियों को सुबह टहलने से बचना चाहिए। कोहरे के समय खुले स्थानों पर न जाएं, इससे कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। बचाव के लिए सावधानी के साथ चिकित्सकों की सलाह लेते रहें।
आलू, सरसों को हो सकता है नुकसान
सर्दी के साथ घने कोहरे का प्रकोप आलू व सरसों की फसल पर देखने को मिल सकता है। इसके लिए फसलों की नियमित निगरानी किया जाना जरूरी है। आलू को झुलसा रोग बचाने के लिए जरूरी कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर आवश्यक उपचार करें। साथ ही सरसों की फसल के लिए बचाव जरूरी है।
वर्जन
सुबह के समय तापमान 10 से 20 डिग्री सेल्सियस तथा दृश्यता का औसत 50 से 60 मीटर तक है। सुबह के समय खुले क्षेत्रों में कोहरा अधिक हो जाता है, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
-डॉ. अमरेंद्र कुमार, मौसम वैज्ञानिक