फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dengue patients started increasing, two died

बढ़ने लगे डेंगू के मरीज, दो की हो चुकी मौत

Fri, 27 Aug 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dengue patients started increasing, two died
रतापुरवा गांव में कैंप लगा कर उपचार देती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। इलाके की ग्रामसभा बेहरिन के मजरा रतापुरवा में डेंगू, खांसी-जुकाम व बुखार के रोगी बढ़ रहे हैं। बुखार-जुकाम से परेशान परिवार के चार लोग डेंगू की चपेट में हैं। इसमें मां-बेटी की उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो चुकी है। गांव में स्वास्थ्य टीम ने पहुंच कर उपचार दिया। इसके अलावा समधन नगर पंचायत में एक शख्स डेंगू की चपेट में आया है। जिला अस्पताल में जांच के बाद पुष्टि हुई है। दाईपुर गांव में डेंगू के केस निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग लगातार गांव में कैंप लगा कर उपचार दे रहा है।
विज्ञापन

बेहरिन ग्रामसभा के मजरा रतापुरवा निवासी अजय वर्मा उर्फ ध्रुव सिंह की पत्नी पूनम(32) व पुत्री रोली की कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद भी गांव में बुखार के रोगियों में कमी नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने गांव में कैंप लगा कर उपचार दिया। गांव में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। नालियों में गंदगी को साफ किया गया है। इसके बाद भी कई गलियों में कीचड़ और गंदा पानी भरा है। गांव के अजय की बेटी रिचा(9), बेटे हार्दिक(4) का इलाज कानपुर में हो रहा है। अजय के परिवार में चार व्यक्ति डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। रतापुरवा में मां-बेटी की मौत के बाद पूरे गांव हड़कंप मचा है। लोग डेंगू के खौफ में हैं। इसके अलावा गांव में लोग बुखार, जुकाम, खांसी से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंच कर 99 मरीजों को दवा दी। गांव के आठ लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए गए। रतापुरवा गांव की गलियों में सफाई और दवा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

प्रधान राजेश राठौर ने बताया कि गांव की गलियों में पुराने कार्यकाल से जलभराव की समस्या चल रही थी। गांव की गलियों में चारों तरफ पानी निकास का रास्ता नहीं है। सफाई होने के बाद भी पानी गलियों में भरा रहता है। सदर ब्लाक के दाईपुर गांव में टीम लगातार जा कर उपचार दे रही है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि स्वास्थ्य टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। जहां से सूचना मिल रही, वहां टीम पहुंच कर उपचार दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed