फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dengue patients increased, 16 more found in ELISA test

डेंगू मरीज बढ़े, एलाइजा जांच में 16 और मिले

Mon, 20 Sep 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dengue patients increased, 16 more found in ELISA test
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में डेंगू का कहर जारी है। हर रोज नए मरीज डेंगू से पीड़ित मिल रहे हैं। प्लेटलेट्स कम होने से मरीज और तीमारदार परेशान हैं। मेडिकल कालेज में कराई गई एलाइजा जांच में 16 मरीज डेंगू प्रभावित निकले। वहीं जिला अस्पताल की जांच में डेंगू के संभावित 15 मरीज मिले हैं। इनकी एलाइजा जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज और सौ शय्या छिबरामऊ में जांच के दौरान डेंगू के मरीज निकल रहे हैं। बुखार पीड़िताें की तादाद भी काफी है। अस्पतालों में मरीजों की खासी भीड़ लग रही है। कुछ भर्ती होकर तो कुछ घर में उपचार ले रहे हैं। सोमवार को आई एलाइजा जांच रिपोर्ट में 16 रोगी डेंगू प्रभावित निकले हैं।
विज्ञापन

डेंगू और बुखार पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग गांव-गांव कैंप लगा कर मरीजों को खोज कर उपचार दे रहा है। इसके बाद भी अंकुश नहीं लग रहा। कैंप के दौरान कर्मचारी लापरवाही न करें इसके लिए सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, डेंगू के नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश शुक्ला भ्रमण कर रहे हैं। सोमवार को जिले में 20 जगह स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर मरीजों को उपचार दिया। जलालपुर सरवन, जसौली, शहर के मोहल्ला मौसमपुर अल्हड़, शहर के मोहल्ला आलमगीर, आकिलपुर, मोचीपुर, दाईपुर, शहर के मोहल्ला छपट्टी, तेरामल्लू, ढहलेपुर, शहर के मोहल्ला काजीपुरा टीला, कागजियाना, खारी, तालाब कला, रनवां, हाथिन, गुदौरा, सकरावा, खड़िनी, सुर्सी में कैंप लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed