फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dengu

डेंगू से एक व बुखार से तीन की मौत

Sun, 17 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
dengu
कन्नौज। जिले में डेंगू एक व बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। जिले में अब तक 60 से अधिक बुखार के चलते अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं पिछले दो दिन में 55 डेंगू के नए मरीज निकले। बुखार पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव कैंप लगाकर मरीजों को उपचार दे रही है।
विज्ञापन

शनिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चौकी मुस्तफा बाद निवासी ठेकेदार मनोज पाल(28) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर परिजन उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार मौत हो गई। नादेमऊ चौकीक्षेत्र के गांव भानपुर निवासी बृजेंद्र चौहान होमगार्ड में जवान है। सात अक्तूबर से बुखार आ रहा था। जांच में प्लेटलेट्स कम आई। परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए, यहां से परिजन जयपुर ले जा रहे थे, रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी तरह जलालाबाद ब्लाक क्षेत्र के गांव पहला निवासी बसंत(5) पुत्र रामप्रताप को 27 सितंबर से बुखार आ रहा था। शुक्रवार को उसकी भी मौत हो गई। वहीं सौरिख थानाक्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी नीरज कुमारी (24) पत्नी सुमित कुमार को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। शनिवार को उनकी मौत हो गई। सुमित ने बताया कि स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। शनिवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर छिबरामऊ ले गए। यहां चिकित्सकों ने फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग जिले में डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी के तहत डेंगू प्रभावित गांव व शहर के कई मोहल्लों में कैंप लगाए गए। शनिवार को ठठिया, मलगई, शहर के मोहल्ला शेखाना, गढइया, चौधरीसराय, हौदापुर्वा, मित्रसेनपुर, मढहरपुर, गंगागंज, उदैतापुर, नसरापुर, गंगधरापुर, जसौली, टिढियापुर, वेहरिन, फगुहा भट्ठा, अगनपुर सहनी, अलियापुर, रजलामऊ, लहरापुर, लेलेपुर, कलुआपुर में कैंप लगाकर मरीजों की जांच की गई।

जिले में 166 एक्टिव डेंगू मरीज हैं। 111 मरीज घर में रह कर उपचार ले रहे हैं। 61 डेंगू मरीज अस्पतालों में उपचार ले रहे हैं। इन में राजकीय मेडिकल कालेज में 15, जिला अस्पताल में चार, इसके अलावा जिले के अन्य अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed