फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Demarcation of valuable land of Sakrava Road started

Kannauj News: सकरावा रोड की बेशकीमती जमीन का सीमांकन शुरू

Fri, 12 Sep 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Demarcation of valuable land of Sakrava Road started
सौरिख। नगर के सकरावा रोड पर बेशकीमती 132 बीघा जमीन को एसडीएम के निर्देश पर सरकारी में दर्ज कर दिया गया। इस जमीन को सुरक्षित करने के लिए गुरुवार को राजस्व टीम ने इस जमीन का सीमांकन कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन



सौरिख-सकरावा रोड पर सुल्तानपुर ग्रामसभा में सड़क किनारे स्थित 132 बीघा जमीन का बैनामा कराने के लिए कुछ लोग चार दिसंबर 2024 को रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। एसडीएम के निर्देश पर उप निबंधक अभिषेक सचान ने रजिस्ट्री पर रोक लगा दी थी। राजस्व टीम की जांच में यह जमीन अनुसूचित जाति के लोगों के नाम दर्ज मिली।
विज्ञापन

तब एसडीएम के निर्देश पर इस जमीन को राज्य सरकार में दर्ज करा दिया गया। इसके बाद भी इस जमीन पर कब्जा किए लोगों ने कब्जा नहीं छोड़ा। एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल औरंगजेब ने दोपहर में मौके पर पहुंचकर सीमांकन कार्य शुरू करा दिया। सीमांकन शुरू होते ही कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई से बचने के लिए सिफारिशें लगानी शुरू कर दी, लेकिन राजस्व टीम ने किसी की सुनवाई नहीं की। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि सीमांकन के बाद अवैध कब्जेदारों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed