{"_id":"69af103c371031666d0fc531","slug":"demand-to-send-pro-pakistan-youth-to-jail-kannauj-news-c-214-1-knj1008-145733-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पाकिस्तान समर्थक युवक को जेल भेेजने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पाकिस्तान समर्थक युवक को जेल भेेजने की मांग
विज्ञापन
कन्नौज। पाकिस्तान लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। कार्रवाई की मांग करते हुए युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की मांग की।
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो नगर के मोहल्ला चिरैयागंज निवासी सुफियान का बताया जा रहा है। पोस्ट में युवक पाकिस्तान लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर समर्थन करते हुए दिखाई दे रहा है। पोस्ट वायरल होने के बाद हिंदू संगठन में आक्रोश फैल गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करती है। रविवार को सोम अवस्थी, छोटू तिवारी, नकुल शर्मा, अमरनाथ मिश्रा, आकाश राठौर, शानू पटवा, अभी तिवारी, अमन मिश्रा, श्यामजी मिश्रा, बंटी वर्मा, विशाल शुक्ला, आर्यन कटियार, रितिक शर्मा ने सदर कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि युवक की ओर से वायरल की गई फोटो देशद्रोही मानसिकता को दर्शा रही है। बताया कि युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। पूर्व में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। सामूहिक अपराधों में भी संलिप्तता रही है। प्रकरण की जांच कर युवक को जेल भेजे जाने की मांग की गई।
कोतवाल बोले-कोई अपराध नहीं बनता
सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक बंगलुरू में रहकर मजदूरी करता है। यहां नहीं रहता है, उसे क्या बंगलुरू जाकर पुलिस पकड़े। यदि कोई पाकिस्तान, सद्दाम हुसैन या किसी का लिखा हुआ कपड़ा पहनकर फोटो पोस्ट करेगा, तो क्या उस पर कोई अपराध बनता है। कोतवाल के इस बयान से हिंदूवादी संगठनों ने रोष जताया है।