फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Demand to make parking near Lakhan Tiraha

Kannauj News: लाखन तिराहे के पास पार्किंग बनवाने की मांग

Wed, 13 Mar 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 13 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand to make parking near Lakhan Tiraha
कन्नौज। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम शुभ्रांत शुक्ल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक की। इसमें निवेश यूपी कार्यालय का सीएम योगी ने वर्चुअली लोकार्पण किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बैठक के दौरान किया गया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जिले में संचालित विनिर्माण ईकाइयों का पंजीकरण कराया जाना प्रस्तावित है। अभी तक जिले में 15 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, अन्य भी करवाएं। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत संबंधित विभाग बैंकों से मिलकर रोजगार के अवसर प्रदान करें। बैठक में उद्यमियों ने बताया कि साप्ताहिक बंदी में दुकानें, माॅल आदि खोले जाते है, जिससे व्यापार में काफी नुकसान होता है। डीएम ने संबंधित को निर्देश देते हुए कहा कि पेट्रोल पंप, दवाई, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर साप्ताहिक बंदी का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराकर अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए। बैठक में एडीएम आशीष सिंह, उपायुक्त जिला उद्योग धनंजय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सीपी अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लाखन तिराहे के पास पार्किंग बनवाने की मांग
उद्यमियों ने ग्राम पंचायत डुंडर्वा बुजुर्ग में बंद पड़े सरकारी नलकूप को संचालित कराने की बात कही। साथ ही शहर के लाखन तिराहा के आसपास नगर पालिका के माध्यम से पार्किंग, इंदरगढ बाजार में स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग की गई। डीएम ने इन सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed